रामी माली समाज की मालवा प्रांतीय बैठक संपन्न धार के राजेश हारोड को एल्डरमैन बनाए जाने पर उनका स्वागत किया  

---Advertisement---

 

 

ब्यूरो रिपोर्ट शैलेंद्र जोशी

 

धार। श्री गुजराती रामी माली समाज मालवा प्रांत के अध्यक्ष यशवंत नेहरू ने बताया कि मालवा प्रांत के प्रतिनिधियों की बैठक बीजपुर के एक फार्म हाउस में आयोजित हुई। जिसमें समाज को सामाजिक तथा राजनीतिक दिशा देने के बारे में वक्ताओं ने वह अपने विचार प्रकट किया। स्थानीय विधायक श्री मधु वर्मा ने समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाज में जागरूकता बढ़ाने तथा अपनी ओर से यथोचित सहयोग देने के लिए कहा। महात्मा फुले सामाजिक शिक्षण संस्थान के राष्ट्रीय महासचिव रामनारायण चौहान ने संबोधित किया। उज्जैन नगर निगम के सभापति श्री सत्यनारायण चौहान ने समाज को सामाजिक सुधार के लिए मार्गदर्शन किया, उन्होंने समाज की शक्ति प्रदर्शन करने की कार्य योजना बनाने का सुझाव दिया। पूर्व अध्यक्ष यादवलाल चौहान ने संस्था की गतिविधियों की जानकारी दी। वनमाली पत्रिका के संपादक गजानंद रामी ने समाज को एकजुट होने का आह्वान किया। समाज की युवा टीम के अध्यक्ष दिलीप रजनोद ने सामाजिक और राजनीतिक विषय पर मार्गदर्शन दिया।

 

इस अवसर पर सोनकच्छ के राजेश बारोड एवं धार के राजेश हारोड़ को एल्डरमैन बनाए जाने पर उनका हार्दिक अभिनंदन किया गया। इसी प्रकार चिरोला के राजेश माली को युवा सेवा संघ के अध्यक्ष बनाए जाने पर सम्मान किया। आगर के वरिष्ठ कवि कैलाश पटेल ने सुंदर गीत गाकर समाज को जाग दिया। अध्यक्ष यशवंत नेहरू ने कुछ समितियां के पदाधिकारी का मनोनेमायन भी किया। सभा का संचालन हरसोला पंचायत के पूर्व सरपंच समाज के सक्रिय कार्यकर्ता सत्यनारायण परमार ने सफल संचालन किया। मालवा प्रांत के संयोजक पूनमचंद माली के 61 में जन्म दिवस के अवसर पर उनका जन्मदिन दिवस भी सामूहिक रूप से धूमधाम से मनाया गया। उन्होंने समाज सेवा का निरंतर कार्य करने का वचन दिया।सर्व सम्मति से सामाजिक शैक्षणिक क्रांति के जनक महात्मा ज्योतिबा फुले का 1999 जन्म दिवस 11 अप्रैल को मनाए जाने का निश्चय किया। मालवा प्रांत की समाज की पंचायत के प्रतिनिधियों ने उपस्थित होकर प्रस्ताव को पारित किया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment