घटिया सड़क निर्माण व अवैध स्पीड ब्रेकर पर कार्रवाई की मांग पूर्व उपाध्यक्ष जिवेन्द्र सिंह ने डीआरएम को सौंपा पत्र, जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की उठाई मांग

---Advertisement---

 

अनूपपुर। रेलवे स्टेशन अनूपपुर के पश्चिमी दिशा में हाल ही में बनी सीमेंट सड़क की घटिया गुणवत्ता और नियमों के विपरीत बनाए गए स्पीड ब्रेकर को लेकर नगर में विरोध के स्वर उठने लगे हैं। इस मामले में नगर पालिका परिषद अनूपपुर के पूर्व उपाध्यक्ष जिवेन्द्र सिंह ने बिलासपुर मंडल के डीआरएम को पत्र भेजकर जांच और कार्रवाई की मांग की है।

 

पत्र में बताया गया है कि रेलवे द्वारा बनाई गई सीमेंट सड़क की गुणवत्ता बेहद खराब है और सड़क कई जगह से उखड़ने लगी है। साथ ही मात्र लगभग 250 मीटर की दूरी में चार स्पीड ब्रेकर बना दिए गए हैं, जो सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देश और आईसीआर के निर्धारित मानकों के विपरीत बताए जा रहे हैं।

 

जिवेन्द्र सिंह ने पत्र के माध्यम से आईओडब्ल्यू अनूपपुर रोहित कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने और अवैध स्पीड ब्रेकर हटाने की मांग की है। साथ ही संबंधित अधिकारियों की लापरवाही की विभागीय जांच कर कार्रवाई करने की भी बात कही है।

 

पत्र की प्रतिलिपि दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर के मुख्य सतर्कता अधिकारी को भी भेजी गई है, जिससे मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित हो सके।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

July 11, 2026

July 11, 2026

July 11, 2026

July 11, 2026

July 11, 2026

July 10, 2026

Leave a Comment