पत्रकार को मिली फोन पर गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी, पुलिस अधीक्षक से हुई शिकायत

---Advertisement---

 

अनूपपुर – जिले के भालूमाड़ा क्षेत्र में फोन पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। इस संबंध में वार्ड क्रमांक 17 भालूमाड़ा निवासी पत्रकार हिमांशु पासी ने पुलिस अधीक्षक अनूपपुर को लिखित शिकायत सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।

 

शिकायत में बताया गया कि ग्राम पंचायत लतार में कथित फर्जी तरीके से पैसे निकालने की शिकायत 181 हेल्पलाइन में की गई थी। इसी बात को लेकर 6 अप्रैल 2026 की शाम लगभग 8 बजे रज्जन तिवारी द्वारा पत्रकार हिमांशु पासी की पत्नी के मोबाइल पर कॉल कर अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया। इसकी जानकारी मिलने पर जब हिमांशु पासी ने संबंधित नंबर पर बात की, तो आरोपी द्वारा और अधिक अपशब्द कहे गए। उसी रात लगभग 11:27 बजे रज्जन तिवारी ने पुनः फोन कर न सिर्फ गाली-गलौज की बल्कि जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। करीब 7 मिनट तक चली इस बातचीत के बाद भी आरोपी लगातार देर रात तक कॉल करता रहा।

पीड़ित ने बताया कि गाली-गलौज की पूरी ऑडियो रिकॉर्डिंग उसके मोबाइल में सुरक्षित है, जिसे साक्ष्य के रूप में प्रस्तुत किया गया है। इस मामले की शिकायत भालूमाड़ा थाने में भी 7 अप्रैल को दर्ज कराई गई है।पत्रकार हिमांशु पासी ने पुलिस अधीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

 

कहना है –

 

ऑडियो को परीक्षण के लिए भोपाल भेजा जाएगा उसके बाद कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

 

मोती उर रहमान,पुलिस अधीक्षक अनूपपुर

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

July 11, 2026

July 11, 2026

July 10, 2026

July 10, 2026

July 10, 2026

July 10, 2026

Leave a Comment