शाला प्रवेशोत्सव, एचवीपी टीकाकरण तथा सिकल सेल स्क्रीनिंग कार्य का सुदूरवर्ती ग्रामों में पहुंच जिला पंचायत सीईओ ने लिया जायजा

---Advertisement---

पुष्पराजगढ़ विकासखंड के नौगंवा,भमरहा, लेढरा,नगुला, करपा ग्राम के विकास कार्यों का लिया जायजा

 

अनूपपुर,2 अप्रैल 2026/ जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अर्चना कुमारी ने पुष्पराजगढ़ विकासखंड के नौगंवा,भमरहा, लेढरा,नगुला, करपा ग्राम पंचायत क्षेत्र का भ्रमण कर विभिन्न ग्रामीण विकास कार्यों का निरीक्षण कर जायजा लिया।

उन्होंने एचपीवी वैक्सीनेशन कार्य का जायजा लेते हुए किशोरियों तथा उनके अभिभावकों को टीकाकरण का महत्व बताते हुए टीकाकरण कराने लिए प्रोत्साहित किया।

 

भ्रमण के दौरान जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री गणेश पाण्डेय, जिला पंचायत के परियोजना अधिकारी मनरेगा श्री रावेन्द्र पटेल, जनपद पंचायत क्षेत्र के सहायक यंत्री संबंधित ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव, ग्राम रोजगार सहायक तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

 

जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अर्चना कुमारी ने भ्रमण के दौरान जन स्वास्थ्य सहयोग संस्था द्वारा संचालित सिकल सेल स्क्रीनिंग तथा 3 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए ग्रामीण क्षेत्र में संचालित फुलवारी केंद्र का अवलोकन किया उन्होंने इस दौरान हितग्राहियों से स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की।

 

जिला पंचायत सीईओ ने ग्राम पंचायत नौगांव में मुख्यमंत्री अधो संरचना के तहत निर्मित किये जा रहे नवीन पंचायत भवन के निर्माण कार्य का अवलोकन किया।

 

उन्होंने भ्रमण के दौरान ग्राम पंचायत भमरहा में जिला पंचायत के 15वां वित्त द्वारा निर्मित कराए गए सांस्कृतिक रंगमंच निर्माण कार्य, शासकीय माध्यमिक विद्यालय परिसर में निर्मित किये जा रहे बाउंड्रीवाल निर्माण कार्य का निरीक्षण कर जायजा लिया।

 

निरीक्षण के दौरान उन्होंने शासकीय माध्यमिक विद्यालय भमरहा के प्रवेश उत्सव के संबंध में प्रधानाचार्य से जानकारी ली, उन्होंने प्रधानाचार्य को विद्यार्थियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति के लिए घर-घर संपर्क करने की निर्देश दिए।

 

उन्होंने विद्यालय में संचालित मध्यान भोजन कार्यक्रम तथा बर्तन की उपलब्धता के संबंध में जानकारी ली।

 

भमरहा एवं विचारपुर आंगनबाड़ी केंद्र में संचालित सिकल सेल स्क्रीनिंग कार्य का जायजा लेते हुए उन्होने मरीजो व उनके अभिभावकों से स्वास्थ्य सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने सिकल सेल से प्रभावितों को राज्य शासन के दिशा निर्देशानुसार पेंशन प्रदान करने संबंधी आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित कर लाभ प्रदान करने के संबंध में निर्देश दिए।

 

आंगनबाड़ी केन्द्र भवन में रैन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम के संबंध में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा कराए गए कार्यों का अवलोकन करते हुए उन्होंने रैन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम को निर्धारित मानक के अनुरूप बनाए जाने के संबंध में मौके पर उपस्थित सहायक यंत्री, उप यंत्री को निर्देश दिए।

 

जिला पंचायत सीईओ ने मनरेगा योजना अंतर्गत ग्राम पंचायत चंदनिया में बोल्डर वाल संरचना का जायजा लिया।

उन्होंने जल संरक्षण और संवर्धन के लिए बनाई गई संरचना को उपयोगी बताते हुए कार्य की सराहना की।

उन्होंने ग्राम पंचायत लेढरा में जन स्वास्थ्य सहयोग संगठन के द्वारा संचालित फुलवारी केंद्र का अवलोकन किया तथा हितग्राहियो से जानकारी ली। इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारियो ने केन्द्र के संचालन व्यवस्था के संबंध में जानकारी दी।

उन्होंने ग्राम लेढरा में नल जल योजना के अंतर्गत पेयजल सप्लाई की जानकारी लेते हुए पानी टंकी का संचालन शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा की व्यवस्था के अनुरूप पानी टंकी पंप हाउस में ग्रामीणों को पेयजल उपलब्धता के लिए एक नल कनेक्शन उपलब्ध कराया जाए ताकि उसका लाभ ग्रामीणों को प्राप्त हो सके।

उन्होंने लेढरा आंगनबाड़ी केंद्र तथा प्राथमिक स्कूल के लिए डीएमएफ मद से बनाई गई बाउंड्रीवाल का अवलोकन किया तथा गुणवत्ता के अनुरूप निर्माण कार्य की पूर्णता के निर्देश दिए।

 

जिला पंचायत सीईओ ने भ्रमण के दौरान ग्राम पंचायत नगुला के ग्राम राखीताल में संचालित प्राथमिक विद्यालय का जायजा लिया तथा विद्यार्थियों की संख्या कम होने पर नाराजगी जताई तथा प्रधानाध्यापक को स्कूल का संचालन व्यवस्थित रूप से संचालित करने तथा टाइम टेबल निर्धारित कर अध्यापन कार्य के निर्देश दिए।

जिला पंचायत सीईओ ने ग्राम पंचायत करपा में जल संसाधन विभाग द्वारा बनाए जलाशय का निरीक्षण किया तथा नहर के माध्यम से ग्राम के कृषकों को प्रदान किए जाने वाली सिंचाई सुविधा के संबंध में स्थानीय जनप्रतिनिधियों से जानकारी ली।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

Leave a Comment