अवैध रेत परिवहन पर पुलिस की कार्रवाई, मेटाडोर सहित 10 लाख की सामग्री जब्त

---Advertisement---

 

अनूपपुर। पुलिस सहायता केंद्र देवहरा थाना चचाई की टीम ने अवैध रेत परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक मेटाडोर वाहन सहित रेत जब्त कर आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस अधीक्षक मोती उर रहमान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगन्नाथ सिंह मरकाम तथा एसडीओपी अनूपपुर नवीन तिवारी के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।

 

रात्रि गश्त के दौरान पुलिस टीम ने ग्राम बोडडिहा में गुड्डा गुप्ता की दुकान के सामने लाल-पीले रंग की टाटा 912 डगी क्रमांक सीजी 15 एसी 5688 को रोककर जांच की। वाहन में करीब 3 घन मीटर अवैध रेत लोड मिली। वाहन चालक संतोष कोल (35) निवासी ग्राम बिरौल बिना वैध ट्रांजिट पास के सुथना नाला बोडडिहा से धिरोल की ओर रेत ले जाते पाया गया।

 

पुलिस ने रेत सहित मेटाडोर वाहन, जिसकी कुल कीमत लगभग 10 लाख 6 हजार रुपये आंकी गई है, जब्त कर चौकी में खड़ा कराया। आरोपी के खिलाफ बीएनएस तथा मध्यप्रदेश खान एवं खनिज अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है।

 

कार्रवाई में उप निरीक्षक रंगनाथ मिश्रा के साथ धर्मेंद्र महोबिया, राजाराम दहायत, उमेश केवट और सचिन गोड की भूमिका रही।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

Leave a Comment