अपहृत नाबालिग बालिका को विदिशा से सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा

---Advertisement---

अनूपपुर। थाना जैतहरी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए अपहृत नाबालिग बालिका को सकुशल दस्तयाब कर उसके परिजनों को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार 5 दिसंबर 2025 को महुदा निवासी फरियादी ने थाना जैतहरी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग पुत्री 29 नवंबर 2025 को बिना बताए घर से कहीं चली गई है। परिजनों को आशंका थी कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसे बहला-फुसलाकर ले जाया गया है।

इस पर थाना जैतहरी में धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर बालिका की तलाश के लिए विशेष टीम गठित की गई। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और एसडीओपी अनूपपुर के मार्गदर्शन में पुलिस टीम लगातार बालिका की तलाश में जुटी रही।

लगातार प्रयासों के बाद 21 मार्च 2026 को जिला विदिशा के पठारी क्षेत्र से बालिका को सुरक्षित बरामद किया गया। आवश्यक कार्यवाही के बाद बालिका को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी अमर वर्मा, सहायक उपनिरीक्षक कमला टांडिया, आरक्षक विजय प्रताप सिंह, महिला आरक्षक मंजू भट्ट और आरक्षक अनिल कोल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 11, 2026

Leave a Comment