वरिष्ठ पत्रकार अमित शुक्ला पर जानलेवा हमला, दो आरोपी गिरफ्तार कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई, शिब्बू और मुकेश पटेल जेल भेजे गए, 4 आरोपी अब भी फरार

---Advertisement---

वरिष्ठ पत्रकार अमित शुक्ला पर जानलेवा हमला, दो आरोपी गिरफ्तार
कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई, शिब्बू और मुकेश पटेल जेल भेजे गए, 4 आरोपी अब भी फरार

अनूपपुर। जिले के वरिष्ठ पत्रकार और राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद के जिलाध्यक्ष अमित शुक्ला पर हुए जानलेवा हमले ने पत्रकारिता जगत सहित आम नागरिकों में भी चिंता और आक्रोश पैदा कर दिया है। घटना के बाद बड़ी संख्या में पत्रकारों ने 18 मार्च को कोतवाली पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार 17 मार्च की रात चेतना नगर निवासी पत्रकार अमित कुमार शुक्ला के साथ कुछ असामाजिक तत्वों ने अवैध उगाही के उद्देश्य से धमकी देते हुए मारपीट की। इस संबंध में कोतवाली थाना अनूपपुर में अपराध क्रमांक 175/26 धारा 119(1), 296बी, 115(2), 351(2), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस के अनुसार इसी दिन रात करीब 8 बजे अमरकंटक तिराहे के पास फरियादी अभिजीत सिंह पिता चारधाम सिंह उम्र 34 वर्ष के साथ भी आरोपियों ने अवैध वसूली के उद्देश्य से मारपीट की थी। इस मामले में भी भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत अलग से प्रकरण दर्ज किया गया है।

कोतवाली निरीक्षक अरविंद जैन ने बताया कि पुलिस अधीक्षक मोती उर रहमान के निर्देशन में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी शिब्बू पटेल और मुकेश पटेल को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है। वहीं गंगाराम पटेल, अनीश पटेल सहित अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपियों के खिलाफ पहले से मारपीट, गाली-गलौज और धमकी के कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपियों के आपराधिक इतिहास को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने उनके खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई शुरू करने के निर्देश दिए हैं।

कोतवाली पुलिस की इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई से आमजन में कानून व्यवस्था को लेकर भरोसा बढ़ा है। हालांकि इस घटना ने पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल भी खड़े किए हैं। पत्रकार संगठनों ने प्रशासन से मांग की है कि फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर कठोर कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो और पत्रकार निर्भीक होकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर सकें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

March 19, 2026

March 19, 2026

March 19, 2026

March 19, 2026

March 19, 2026

March 19, 2026

Leave a Comment