ब्यूरो रिपोर्ट शैलेंद्र जोशी
केंद्रीय राज्य मंत्री महिला एवं बाल विकास धार महू लोकसभा क्षेत्र सांसद श्रीमती सावित्री ठाकुर-
धार जिले के लिए आज का दिन ऐतिहासिक है। आजादी के बाद से जिस रेल का सपना धार की जनता ने सिर्फ कागजों और चुनावी वादों में देखा था, वो अब हकीकत बन चुका है। इंदौर-दाहोद रेल परियोजना के तहत धार के रेलवे स्टेशन पर रेल इंजन की गूंज सुनाई दी है।” केंद्रीय राज्य मंत्री सांवित्री ठाकुर, पूर्व केंद्रीय मंत्री विक्रम वर्मा धार से भाजपा विधायक नीना वर्मा ने डीजल इंजन में बैठकर सागोर से धार तक ट्रायल में भाग लिया
वीओ :- धार और पीथमपुर के बीच रेल लाइन का काम अब अपने अंतिम चरण में है। इंदौर-दाहोद रेल परियोजना के तहत ट्रैक पर इंजन (टावर वैगन) का प्री-ट्रायल रन सफलतापूर्वक पूरा किया गया। धार से पीथमपुर तक का 38 किलोमीटर का सफर इस इंजन ने महज 67 मिनट में तय किया। इस दौरान इंजन की रफ्तार 40 किलोमीटर प्रति घंटा रही। रेलवे के अधिकारियों ने जनप्रतिनिधियों के साथ ट्रायल के दौरान पटरियों की मजबूती और तकनीकी बारीकियों को बारीकी से परखा। ट्रायल से पहले ट्रैक की पैकिंग और लाइन मेजरमेंट का काम पूरा किया गया था, ताकि भारी इंजन का वजन पटरी आसानी से सह सके। केंद्रीय राज्य मंत्री स्थानीय सांसद सावित्री ठाकुर पूर्व केंद्रीय मंत्री विक्रम वर्मा धार विधायक नीना वर्मा ने इंजन में बैठकर ट्रैक का निरीक्षण किया….
केंद्रीय राज्यमंत्री सांवित्री ठाकुर ने कहा धार जिले में कई लम्बे समय से जो मांग थी। वो अब पूरी होगी। जो सपना था बुजुर्गो ने देखा था वह पुरा हो रहा है ट्रायल शुरू हुआ है जल्द ही ट्रैन भी आएगी….जब मैं ट्रैन बैठती थी तो वो कहते थे क्या दीदी हम लोग ट्रैन देख पाएंगे या हम चले जाएंगे। तो मैं कहती थी कि नहीं दादा आप रहोगे, मैं एक बार आपको छुक छुक ट्रेन में बैठाउंगी। आज उन लोगों का सपना साकार होते हुए और जनजातीय क्षेत्र में पहला हमारा सपना साकार होते हुए ख़ुशी हो रही है….
बाइट :- सांवित्री ठाकुर सांसद धार महूँ लोकसभा /केंद्रीय राज्य मंत्री महिला एवं बाल विकास विभाग भारत सरकार















