वन कर्मचारियों को मिला नया ठिकाना रायपुर में प्रदेश कार्यालय का भव्य उद्घाटन

---Advertisement---

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ के लिये 25 मार्च 2026 का दिन एक ऐतिहासिक उपलब्धि के रूप में दर्ज हो गया, जब संगठन के नवीन प्रदेश कार्यालय का भव्य उद्घाटन संपन्न हुआ। यह कार्यालय ना केवल एक भवन, बल्कि वन कर्मचारियों की एकता, संघर्ष और समर्पण का प्रतीक बनकर उभरा है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रधान मुख्य वन संरक्षक (HOFF) व्ही. श्रीनिवास राव ने विधिवत फीता काटकर कार्यालय का उद्घाटन किया। उनके करकमलों से हुए इस शुभारंभ ने आयोजन को विशेष गरिमा प्रदान की। इस अवसर पर अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक श्रीमती शालिनी रैना, मुख्य वन संरक्षक रायपुर एस. मणिवासगन, वन संरक्षक श्रीमती सलमा फारूकी तथा वनमंडलाधिकारी रायपुर लोकनाथ पटेल सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

इसके अलावा संघ के पदाधिकारी, प्रांतीय, संभागीय एवं जिला कार्यकारिणी के सदस्य और बड़ी संख्या में वन कर्मचारी भी इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बने। सभी ने इस नये कार्यालय को संगठन की मजबूती और भविष्य की दिशा तय करने वाला महत्वपूर्ण कदम बताया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि यह प्रदेश कार्यालय संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती देगा तथा वन कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा और उनके हितों के संवर्धन में अहम भूमिका निभाएगा।

इस उपलब्धि के लिये संघ के प्रांत अध्यक्ष अजीत दुबे सहित समस्त पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए विश्वास जताया गया कि यह कार्यालय आने वाले समय में संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जायेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

March 26, 2026

March 26, 2026

March 26, 2026

March 26, 2026

March 26, 2026

March 26, 2026

Leave a Comment