विभिन्न स्थानों पर 10 एवं 11 अप्रैल को विद्युत आपूर्ति रहेगी अवरुद्ध  

---Advertisement---

 

 

अनूपपुर 8 अप्रैल 2026/ म.प्र. पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड अनूपपुर के कार्यपालन अभियंता ने बताया है कि संचा./संधा. उपसंभाग कोतमा अंतर्गत कोतमा व बिजुरी वितरण केन्द्र अंतर्गत आने वाली 33 व 11 केव्ही लाईनों का अति आवश्यक मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा। उक्त कार्य के प्रभावी रूप से सम्पादन हेतु विभिन्न फीडरों में विद्युत आपूर्ति अवरुद्ध रहेगी।

 

कार्यपालन अभियंता ने बताया है कि 10 अप्रैल को 33/11 के.व्ही. राजनगर फीडर अंतर्गत आने वाले रेलवे, एसईसीएल के सभी एच.टी. उपभोक्ता व राजनगर एस.ई.सी.एल. आवासीय कालोनी क्षेत्र के सभी विद्युत उपभोक्ताओं के यहां प्रातः 7ः00 बजे से दोपहर 1ः00 बजे तक तथा 11 अप्रैल को वितरण केन्द्र कोतमा एवं बिजुरी अंतर्गत आने वाले समस्त 33/11 सब स्टेशनों के 11 केव्ही लाईनों की विद्युत सप्लाई व उनसे जुड़े विद्युत उपभोक्ताओं के यहां प्रातः 10ः00 बजे से दोपहर 3ः00 बजे तक विद्युत आपूर्ति अवरुद्ध रहेगी। कार्य के अनुसार विद्युत आपूर्ति अवरुद्ध रहने की समयावधि को बढ़ाया या घटाया जा सकता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

April 8, 2026

April 8, 2026

April 8, 2026

April 8, 2026

April 8, 2026

April 8, 2026

Leave a Comment