अनूपपुर 23 मार्च 2026/ समग्र आपदा प्रबंधन में स्वयंसेवी संस्थाओं का सशक्तिकरण परियोजना अंतर्गत जिला स्तरीय दो दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन जिला पंचायत सभागार मे 21 एवं 22 मार्च को किया गया। प्रशिक्षण में अपर कलेक्टर श्री दिलीप कुमार पाण्डेय, जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री उमेश पाण्डेय सहित स्वयंसेवी संस्थाओं के पदाधिकारी उपस्थित थे।
प्रशिक्षण में उप निरीक्षक होमगार्ड बल श्री रामनरेश भवेदी द्वारा आग, बाढ़, बोरवेल दुर्घटना, सहायक उप निरीक्षक होमगार्ड बल श्रीमती निर्मला पाण्डेय द्वारा रासायनिक औद्योगिक आपदा, सर्प प्रहरी श्री छोटेलाल यादव द्वारा सर्पदंश एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा हार्ट अटैक मे सीपीआर जैसे आपदाओं पर हमें आपदा के पूर्व मे क्या करना चाहिए, आपदा के दौरान और आपदा के बाद क्या करना चाहिए जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं को विस्तार से समझाया गया।


















