वेंकटनगर पुलिस ने फरार वसूली वारंटी को किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश

---Advertisement---

वेंकटनगर पुलिस ने फरार वसूली वारंटी को किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश

अनूपपुर।
माननीय कुटुंब न्यायालय अनूपपुर द्वारा जारी वसूली वारंट के पालन में पुलिस चौकी वेंकटनगर, थाना जैतहरी की टीम ने फरार चल रहे वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रकरण क्रमांक R/79/22 में कुटुंब न्यायालय अनूपपुर के प्रधान न्यायाधीश द्वारा अनावेदक जितेंद्र सिंह गोंड पिता भानु सिंह (30 वर्ष), निवासी ग्राम पौड़ी, थाना जैतहरी, जिला अनूपपुर के विरुद्ध वसूली वारंट जारी किया गया था। न्यायालय के आदेश के बाद पुलिस द्वारा उसकी तलाश की जा रही थी।

पुलिस चौकी वेंकटनगर की टीम ने सक्रियता दिखाते हुए दिनांक 25 मार्च 2026 की रात्रि को कार्रवाई करते हुए फरार वारंटी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूर्ण कर आरोपी को माननीय न्यायालय अनूपपुर के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी वेंकटनगर उप निरीक्षक अमीर कुमार साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। टीम में सुजीत सिंह और सोनू पर्ते भी शामिल रहे, जिनके सहयोग से वारंटी की गिरफ्तारी संभव हो सकी।

पुलिस द्वारा न्यायालय से जारी वारंटों के पालन हेतु लगातार कार्रवाई की जा रही है, ताकि फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर कानून के दायरे में लाया जा सके।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

April 10, 2026

April 10, 2026

April 10, 2026

April 10, 2026

April 10, 2026

April 10, 2026

Leave a Comment