तपती गर्मी में लिया सेवा का संकल्प राजस्थान भवन मनेन्द्रगढ़ ने शुरू की शीतल जल सेवा

---Advertisement---

 

मनेन्द्रगढ़। भीषण गर्मी के बीच आमजन को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से राजस्थान भवन मनेन्द्रगढ़ ने सेवा का एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत करते हुए शीतल जल सेवा का शुभारम्भ किया। भगवान श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर इस जनहितकारी पहल की शुरुआत समाजसेवी दीनदयाल पंसारी द्वारा की गई।

कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्री हनुमान जी के पूजन एवं मंगलाचरण के साथ हुई जिसके बाद उपस्थित अतिथियों ने सेवा कार्य के महत्व पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि गर्मी के इस कठिन दौर में राहगीरों, रिक्शा चालकों, मजदूरों और आम नागरिकों के लिये ठंडा पानी उपलब्ध कराना सबसे बड़ी मानव सेवा है। यह पहल समाज में सेवा, सहयोग और संवेदना की भावना को सुदृढ़ करती है।

राजस्थान भवन समिति के सदस्यों ने बताया कि यह शीतल जल सेवा प्रतिदिन संचालित की जायेगी जिससे दिनभर आने-जाने वाले लोगों को राहत मिल सके। खासकर दोपहर के समय जब तापमान अत्यधिक बढ़ जाता है तब यह सेवा लोगों के लिये किसी वरदान से कम नहीं होगी। कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों ने इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्य समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और दूसरों को भी प्रेरित करते हैं कि वे आगे बढ़कर जनसेवा में योगदान दें।

इस अवसर पर पवन गोयल, रघुनाथ पोद्दार, श्याम सुन्दर पोद्दार, विजय गाडोदिया, राजेन्द्र पंसारी, व्यंकटेश अग्रवाल, सार्थक अग्रवाल, आनंद सराफ, दिवाकर तिवारी सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे जिन्होंने इस सेवा कार्य में अपना सहयोग और समर्थन प्रदान किया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment