अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

थाना प्रभारी यशवंत गोयल की सुरीली प्रस्तुति ने बांधा समा, श्रोताओं ने बजाई तालियां

WhatsApp Group Join Now

थाना प्रभारी यशवंत गोयल की सुरीली प्रस्तुति ने बांधा समा, श्रोताओं ने बजाई तालियां

संवाददाता भरत रावत। 06 मार्च 2025

डबरा। नगर पालिका उपाध्यक्ष राजकुमार गुप्ता की 31वीं शादी की सालगिरह का जश्न आनंदम होटल में धूमधाम से मनाया गया। इस खास मौके पर एक एंकर और आर्केस्ट्रा पार्टी का आयोजन किया गया, जिसमें शहर के गणमान्य नागरिकों के साथ पुलिस प्रशासन से जुड़े अधिकारी भी शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान *सिटी थाना प्रभारी यशवंत गोयल* ने अपने सुरों का जादू बिखेरा। उन्होंने ‘नजर के सामने, जिगर के पास…’ और ‘सांसों की जरूरत है जैसे जिंदगी के लिए…’ जैसे सदाबहार गीतों को अपनी मधुर आवाज में प्रस्तुत किया। उनकी सुरीली प्रस्तुति ने कार्यक्रम में समां बांध दिया। उपस्थित श्रोतागण उनकी गायकी से मंत्रमुग्ध हो गए और तालियों की गड़गड़ाहट से उनका उत्साहवर्धन किया।

थाना प्रभारी यशवंत गोयल अपनी कुशल कार्यशैली के लिए डबरा में विशेष पहचान रखते हैं, लेकिन इस कार्यक्रम में उन्होंने अपने दूसरे हुनर को भी लोगों के सामने रखा, जिसे देखकर और सुनकर सभी दंग रह गए। संगीत प्रेमी दर्शकों ने उनकी प्रस्तुति को खूब सराहा और उनकी बहुमुखी प्रतिभा की प्रशंसा की।

नगर पालिका उपाध्यक्ष राजकुमार गुप्ता और उनके परिवार ने इस अवसर पर सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया और इस यादगार शाम का हिस्सा बनने के लिए धन्यवाद दिया।

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment