अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

गेस्ट हाउस संचालक पर हमला, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

By Santosh Chaurasiya

Published on:

WhatsApp Group Join Now

दर्जन भर लोगों पर जबरन घुसकर की मारपीट का आरोप, अन्य आरोपी फरार

 

जनकपुर (एमसीबी)। एमसीबी जिले के जनकपुर नगर स्थित शानवी गेस्ट हाउस में देर रात उस वक्त सनसनी फैल गई जब करीब दर्जन भर लोगों ने जबरन घुसकर गेस्ट हाउस संचालक के साथ गाली-गलौज, धक्कामुक्की और मारपीट की। पीड़ित की रिपोर्ट पर पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए मुख्य आरोपी अरुण मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि अन्य आरोपी फरार हैं।

पीड़ित गेस्ट हाउस संचालक अंकुर प्रताप सिंह उर्फ गौरव सिंह ने पुलिस को बताया की रात में मध्यप्रदेश के रीवा जिले से अरुण मिश्रा अपने करीब दर्जन भर साथियों के साथ तीन गाड़ियों में शानवी गेस्ट हाउस पहुंचे। आरोप है कि आरोपियों ने जबरन भीतर घुसने का प्रयास किया। संचालक द्वारा कमरा उपलब्ध ना होने की जानकारी देने और गेस्ट हाउस से बाहर जाने का अनुरोध करने पर आरोपी भड़क गये और गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के दौरान शोर-शराबा सुनकर आसपास के स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए और बीच-बचाव किया। देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोगों के एकत्र होने पर हमलावर भागने लगे लेकिन स्थानीय लोगों ने मुख्य आरोपी अरुण मिश्रा को पकड़ लिया और पुलिस के पहुंचने पर उसे सौंप दिया।

जनकपुर पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 333, 296, 351(3), 115(2) एवं 115(5) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मुख्य आरोपी अरुण कुमार मिश्रा पिता राजेन्द्र प्रसाद जाति ब्राम्हण उम्र 49 वर्ष निवासी आनंदनगर, बोदाबाद थाना युनिवर्सिटी जिला रीवा मध्यप्रदेश हाल मुकाम पेट्रोल पंप के पास जनकपुर जिला एमसीबी छत्तीसगढ़को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। थाना प्रभारी ओम प्रकाश दुबे ने बताया कि मामला गंभीर है। फरार आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिये लगातार दबिश दी जा रही है। जल्द ही सभी आरोपियों को पकड़ लिया जायेगा।

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment