सुकन्या समृद्धि योजना के तहत अधिक से अधिक खाते खुलवाए जांए-कलेक्टर श्री पंचोली 01 अप्रैल को प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में सभी अधिकारी अपने प्रभार के गांव के विद्यालयों में निभाएं सहभागिता-कलेक्टर

---Advertisement---

 

जिले में आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु एक माह तक चलाए जांए अभियान-कलेक्टर

 

कलेक्टर ने समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश

 

अनूपपुर 11 मार्च 2026/ कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने कहा है कि सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत अधिक से अधिक लोगों को जागरूक कर बालिकाओं के नाम से खाते खुलवाए जाएं। उन्होंने जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग को निर्देश दिए कि इस योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाए। कलेक्टर श्री पंचोली ने कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा कार्यकर्ताओं तथा पंचायत प्रतिनिधियों के माध्यम से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में लोगों को योजना की जानकारी दी जाए, ताकि अधिक से अधिक परिवार इसका लाभ उठा सकें। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे अपनी 10 वर्ष से कम आयु की बेटियों के नाम पर सुकन्या समृद्धि खाता खुलवाकर इस योजना का लाभ लें। कलेक्टर श्री पंचोली ने आज कलेक्ट्रेट कार्यालय के नर्मदा सभागार में आयोजित समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देशित किया।

 

कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने जिला शिक्षा अधिकारी तथा जिला परियोजना समन्वयक, जिला शिक्षा केंद्र से 01 अप्रैल को आयोजित होने वाले प्रवेशोत्सव कार्यक्रम के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस कार्यक्रम के दौरान जिले के सभी अधिकारी अपने-अपने प्रभार वाले गांवों में विद्यालयों में पहुंचकर प्रवेशोत्सव में सहभागिता सुनिश्चित करें। कलेक्टर श्री पंचोली ने कहा कि विद्यालयों में शिक्षक एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति सुनिश्चित हो तथा पुस्तक वितरण सहित अन्य सभी व्यवस्थाएं बेहतर तरीके से की जांए। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को पाठ्यपुस्तक वितरण की स्थिति की भी समीक्षा की।

 

कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा करते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से आयुष्मान भारत निरामयम् योजना के अंतर्गत बनाए जा रहे आयुष्मान कार्ड की स्थिति की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देश दिए कि जिले में एक बार फिर विशेष अभियान चलाकर सेचुरेशन मोड में कार्य किया जाए, ताकि 70 वर्ष से अधिक आयु के वे व्यक्ति, जिनके आयुष्मान कार्ड अब तक नहीं बन पाए हैं, उन्हें योजना का लाभ मिल सके। कलेक्टर श्री पंचोली ने कहा कि कई लोगों को आधार कार्ड में त्रुटियों के कारण आयुष्मान कार्ड बनवाने में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे व्यक्तियों की सूची तैयार कर आधार सुधार के लिए विशेष शिविर आयोजित किए जांए। इसके लिए उन्होंने जिला प्रबंधक ई-गवर्नेंस को आवश्यक निर्देश दिए, ताकि आधार सुधार के बाद पात्र हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा सकें।

 

कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने बैठक में सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को शिकायतों के निराकरण में गंभीरता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्राप्त प्रकरणों का निराकरण शिकायतकर्ता से स्वयं दूरभाष पर चर्चा कर सुनिश्चित किया जाए, ताकि समस्याओं का संतोषजनक समाधान हो सके। कलेक्टर श्री पंचोली ने निर्देशित किया कि कोई भी प्रकरण नॉट अटेंडेड न रहे तथा सभी शिकायतों पर विधिवत और सटीक जवाब दर्ज किया जाए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि समय सीमा के भीतर प्रकरणों का निराकरण कर शिकायतकर्ताओं को राहत प्रदान की जाए।

 

कलेक्टर ने बैठक में पशुपालन, मत्स्य, खनिज, महिला एवं बाल विकास, श्रम, जनजातीय कार्य, राजस्व, खाद्य तथा उद्यानिकी विभाग सहित अन्य विभिन्न विभागों के कार्यों एवं उनकी प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सके।

 

बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती अर्चना कुमारी, अपर कलेक्टर श्री दिलीप कुमार पांडेय, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पुष्पराजगढ़ श्री वसीम अहमद भट्ट, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अनूपपुर श्री कमलेश पुरी, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कोतमा श्री टी. आर. नाग, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जैतहरी श्री सतीश कुमार वर्मा, डिप्टी कलेक्टर सुश्री प्राशी अग्रवाल सहित जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

March 11, 2026

March 11, 2026

March 11, 2026

March 11, 2026

March 11, 2026

March 11, 2026

Leave a Comment