ब्रेकिंग न्यूज सीधी से
अमित पांडेय की रिपोर्ट
दिनांक: 14 मार्च 2026
कोतवाली, सेमरिया और चुरहट की 04 वारदातों का एक साथ खुलासा; ₹1.64 लाख नगद समेत लगभग 5.04 लाख का मशरुका बरामद
*मुख्य सफलता:*
*गिरफ्तारी:* गिरोह के कुल 07 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
*बरामदगी:* कुल ₹1,64,000/- नगद, लूट की राशि से खरीदी गई एक नई बुलेट मोटरसाइकिल एवं घटना में प्रयुक्त 02 अन्य मोटरसाइकिलें।
पुलिस अधीक्षक सीधी श्री संतोष कोरी के कुशल निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अरविंद श्रीवास्तव, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री अमन मिश्रा एवं एसडीओपी चुरहट श्री रवि प्रकाश कौल के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अभिषेक उपाध्याय के सफल नेतृत्व में सीधी पुलिस ने अपराधियों के विरुद्ध एक निर्णायक सफलता प्राप्त की है।
पकड़े गए वयस्क आरोपियों का विवरण एवं आपराधिक इतिहास:
सचिन लोनिया (उम्र 20 वर्ष), निवासी हटवा खास, थाना कमर्जी।
आदित्य विश्वकर्मा (उम्र 18 वर्ष 06 माह), निवासी हटवा बरहा टोला, थाना कमर्जी।
*महत्वपूर्ण तथ्य:* उक्त दोनों आरोपी शातिर किस्म के अपराधी हैं, जो पूर्व में भी लूट एवं अन्य संपत्ति संबंधी अपराधों में गिरफ्तार किए जा चुके हैं। वर्तमान वारदातों के खुलासे के उपरांत माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर इन्हें पुनः जेल भेज दिया गया है। गिरोह के अन्य 05 सदस्यों के विधि विरुद्ध बालक होने के कारण उन्हें बाल न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।
*अपराध का तरीका (आरोपियों का कबूलनामा):*
आरोपियों ने बताया कि वे प्रारंभ में सामान्य रूप से बैंक में अपना खाता खुलवाने के उद्देश्य से गए थे। वहां उन्होंने देखा कि कई बुजुर्ग व्यक्ति बैंक से बड़ी रकम निकालकर अकेले जा रहे हैं, जिन्हें निशाना बनाना आसान है। इसी दौरान उनके मन में अपराध का विचार आया। इसके बाद उन्होंने बाकायदा बैंक में रेकी करना शुरू किया और गिरोह बनाकर योजनाबद्ध तरीके से वारदातों को अंजाम दिया। शुरुआती सफलता मिलने पर इनका मनोबल बढ़ गया, जिसके कारण इन्होंने सतत कई वारदातों को अंजाम दिया।
*थानावार मसरूका एवं बरामदगी का विवरण:*
*थाना कोतवाली:* लूट के मामले में आरोपियों से शत-प्रतिशत ₹1,00,000/- नगद एवं पैशन प्रो बाइक बरामद।
*थाना सेमरिया (अप. क्र. 37/2026):* झपट्टा मारी की घटना में ₹26,000/- नगद और लूट की राशि से खरीदी गई नई बुलेट मोटरसाइकिल बरामद।
*थाना चुरहट (अप. क्र. 114/2026):* लूट के मामले में ₹26,000/- नगद बरामद।
*थाना चुरहट (अप. क्र. 116/2026):* ₹12,000/- नगद एवं वारदात में प्रयुक्त एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल बरामद।
*कुल समेकित बरामदगी:*
पुलिस द्वारा इस पूरी कार्यवाही में कुल ₹1,64,000/- नगद, 01 बुलेट(कीमती लगभग 2.4 लाख रूपए ), 01 पैशन प्रो एवं 01 एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल(कीमती लगभग 1 लाख रूपए )जप्त की गई है।
इस प्रकार लगभग 5.4 लाख रूपए की कीमत का कुल मशरुका जप्त हुआ।
*सराहनीय एवं प्रभावी भूमिका:*
निरीक्षक अभिषेक उपाध्याय (थाना कोतवाली), उप निरीक्षक केदार परौहा (थाना सेमरिया) एवं उप निरीक्षक दीपक बघेल (थाना चुरहट) तथा उनकी टीम।
*पुलिस अधीक्षक का बयान एवं पुरस्कार की घोषणा:*
सीधी पुलिस ने एक ऐसे शातिर और संगठित गिरोह को बेनकाब किया है, जो समाज के सबसे सम्माननीय और संवेदनशील वर्ग—बुजुर्गों—की गाढ़ी कमाई को अपना निशाना बना रहे थे। पकड़े गए वयस्क आरोपी सचिन लोनिया और आदित्य विश्वकर्मा आदतन अपराधी हैं, जो पूर्व में भी इसी तरह की वारदातों में जेल जा चुके हैं। बैंक में खाता खुलवाने के बहाने जाकर रेकी करना और फिर बुजुर्गों से लूट करना इनकी सोची-समझी रणनीति थी।
हमारी टीम ने कोतवाली की लूट का त्वरित खुलासा करते हुए सेमरिया और चुरहट की कड़ियों को जोड़कर पूरे नेटवर्क को ध्वस्त किया है। इस चुनौतीपूर्ण गुत्थी को सुलझाने वाली समस्त पुलिस टीमों की कार्यकुशलता सराहनीय है, जिसके लिए मैं पूरी टीम को उचित नकद पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा करता हूँ। साथ ही, मैं बैंक प्रबंधकों और आम जनता से अपील करता हूँ कि बैंक परिसर में किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।”
— संतोष कोरी, पुलिस अधीक्षक, जिला सीधी






