अनूपपुर 25 मार्च 2026/ वाणिज्यिक कर विभाग एवं आबकारी आयुक्त, मध्य प्रदेश के निर्देशों के तहत 01 अप्रैल 2026 से 31 मार्च 2027 तक की अवधि के लिए अनूपपुर जिले की मदिरा दुकानों के निष्पादन की प्रक्रिया जारी है।
सातवें चरण में निष्पादन से शेष रही जिले की 02 मदिरा दुकान समूह एवं समूह में सम्मिलित 07 मदिरा दुकानों को पृथक-पृथक ई-टेण्डर (ई-टेण्डर एवं ई-टेण्डर कम ऑक्शन दोनो) के माध्यम से निष्पादित किए जाने हेतु आवेदन आमंत्रित है। इन दुकानों का आवंटन जिला निष्पादन समिति द्वारा कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में किया जाएगा।
ई-टेण्डर (ई-टेण्डर एवं ई-टेण्डर कम ऑक्शन) हेतु ऑनलाइन टेण्डर प्रपत्र डाउनलोड एवं ऑफर सबमिट करने की तिथि एवं समय 25 मार्च से 27 मार्च को दोपहर 12 बजे तक निर्धारित है। ई-टेण्डर कम ऑक्शन प्रपत्र 27 मार्च काे दोपहर 12:05 बजे खोला जाएगा। ई-टेण्डर कम ऑक्शन अंतर्गत ऑक्शन प्रारंभ एवं बन्द होने की तिथि एवं समय 27 मार्च को दोपहर 4:30 बजे से सायं 5:30 बजे निर्धारित (तत्पश्चात् 15 मिनट के अंतराल में बोली दिए जाने पर आगामी 15 मिनट के लिए समयावधि में वृद्धि) है।
इच्छुक ठेकेदार विस्तृत जानकारी एवं आरक्षित मूल्य संबंधी विवरण के लिए कलेक्ट्रेट अनूपपुर स्थित जिला आबकारी कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। यह पूरी प्रक्रिया पारदर्शिता और प्रतिस्पर्धात्मक बोली प्रणाली के माध्यम से संपन्न की जाएगी।


















