सामाजिक कार्य अनुसंधान में उभरते प्रतिमान’ पर प्रो. गौरी रानी बनर्जी स्मृति व्याख्यान आयोजित

---Advertisement---

अमरकंटक। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय के सामाजिक कार्य विभाग द्वारा प्रभारी कुलपति प्रो. ब्योमकेश त्रिपाठी की उपस्थिति में प्रथम प्रो. गौरी रानी बनर्जी स्मृति व्याख्यान का आयोजन किया गया। व्याख्यान का विषय “सामाजिक कार्य अनुसंधान में उभरते प्रतिमान” रहा।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ संयोजक डॉ. कृष्णमणि भगाबती के स्वागत भाषण से हुआ। विभागाध्यक्ष डॉ. दिग्विजय फुकन ने प्रो. गौरी रानी बनर्जी के योगदानों का उल्लेख करते हुए बताया कि उन्होंने भारत में मेडिकल एवं मनोरोग सामाजिक कार्य की आधारशिला मजबूत की तथा सामाजिक कार्य शिक्षा के भारतीयकरण की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास किए।

 

डॉ. रमेश बी. ने वर्ष 2016 से विभाग की शैक्षणिक एवं शोध गतिविधियों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। मुख्य वक्ता के रूप में दिल्ली विश्वविद्यालय की प्रो. अर्चना कौशिक ने सामाजिक कार्य अनुसंधान की व्यवहारिकता, सामुदायिक सहभागिता और जमीनी अध्ययन की आवश्यकता पर बल दिया।

 

कार्यक्रम में विद्यार्थियों व शोधार्थियों ने सक्रिय सहभागिता की। अंत में डॉ. धर्मेंद्र कुमार झरिया ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment