रामनवमी पर पसान में 10 दिवसीय भव्य श्रीराम कथा व सतचंडी महायज्ञ
अंतरराष्ट्रीय कथा प्रवक्ता राजीव लोचन शास्त्री सुनाएंगे संगीतमय रामकथा, आयोजन में आशीष मिश्रा की अहम भूमिका
जमुना-कोतमा/पसान। रामनवमी के पावन अवसर पर जमुना-कोतमा क्षेत्र के पसान स्थित मां दुर्पता माता मंदिर, वार्ड क्रमांक 8 में 19 मार्च से 28 मार्च 2026 तक दस दिवसीय भव्य श्रीराम कथा एवं सतचंडी महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है धार्मिक आस्था से ओतप्रोत इस आयोजन में चित्रकूट धाम के अंतरराष्ट्रीय कथा प्रवक्ता पंडित राजीव लोचन शास्त्री अपनी मधुर वाणी में संगीतमय श्रीराम कथा का रसपान कराएंगे, जिससे पूरे क्षेत्र में भक्ति और आध्यात्मिकता का वातावरण निर्मित होगा
इस भव्य धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में युवा समाजसेवी आशीष मिश्रा की विशेष भूमिका सामने आ रही है आयोजन की तैयारियों से लेकर व्यवस्थाओं के संचालन तक आशीष मिश्रा सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं उनके नेतृत्व और सहयोग से आयोजन समिति द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं तथा क्षेत्र के श्रद्धालुओं को इस धार्मिक आयोजन से जोड़ने के लिए लगातार जनसंपर्क किया जा रहा है
कार्यक्रम की शुरुआत 19 मार्च को सुबह 10 बजे भव्य कलश यात्रा के साथ होगी यह कलश यात्रा पसान नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए कथा स्थल मां दुर्पता माता मंदिर प्रांगण पहुंचेगी कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं सिर पर कलश धारण कर शामिल होंगी और पूरे नगर में धार्मिक माहौल देखने को मिलेगा
आयोजन के दौरान प्रतिदिन सुबह 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक मूल पाठ एवं सतचंडी महायज्ञ किया जाएगा, जबकि दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक संगीतमय श्रीराम कथा का आयोजन होगा कथा के दौरान सती चरित्र, शिव विवाह, नारद मोह, श्रीराम जन्म महोत्सव, बाल लीलाएं, अहिल्या उद्धार, जनकपुर दर्शन, पुष्प वाटिका प्रसंग, धनुष यज्ञ, सीता-राम विवाह, श्रीराम वनगमन, केवट प्रसंग, भरत चरित्र, शबरी भक्ति, श्री हनुमान चरित्र, सीता जी की खोज, रावण वध तथा श्रीराम राज्याभिषेक जैसे प्रमुख प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया जाएगा
आयोजन के मुख्य यजमान के रूप में रामस्वरूप मिश्रा-कांति मिश्रा, मोतीलाल मिश्रा-शकुंतला मिश्रा, सुरेंद्र प्रसाद मिश्रा-सोमवती मिश्रा, राजेंद्र मिश्रा-कुसुम मिश्रा, सतीश मिश्रा-ममता मिश्रा, उमेश मिश्रा-सरिता मिश्रा तथा संजू मिश्रा-विमला मिश्रा धार्मिक अनुष्ठानों में सहभागिता निभाएंगे। आयोजन के प्रेरणास्रोत के रूप में स्वर्गीय दादूराम-सम्पतिया बाई मिश्रा, स्वर्गीय रामलाल-मानकुंवर बाई मिश्रा तथा स्वर्गीय श्यामलाल-शिवलाली मिश्रा सहित मिश्रा परिवार के पूर्वजों का स्मरण किया जाएगा
आयोजन की व्यवस्थाओं में सूरज प्रसाद मिश्रा, गणेश प्रसाद मिश्रा, जितेंद्र मिश्रा, संतोष मिश्रा, राजेश मिश्रा, सुरेश मिश्रा, उमेश मिश्रा, चंद्रप्रकाश मिश्रा, राकेश मिश्रा, अजीत मिश्रा, नागेंद्र मिश्रा, सौरभ मिश्रा, आशीष मिश्रा, राजा मिश्रा, सचिन मिश्रा सहित समस्त मिश्रा परिवार सक्रिय रूप से जुटा हुआ है
कार्यक्रम के अंतिम दिन 28 मार्च को यज्ञ समापन, हवन-पूर्णाहुति एवं विशाल महाभंडारे का आयोजन किया जाएगा। आयोजकों ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से इस भव्य धार्मिक आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर श्रीराम कथा का श्रवण करने तथा धर्म लाभ प्राप्त करने की अपील की है






