19 मार्च से अमरकंटक से प्रारंभ होकर 2 अप्रैल को धनपुरी में होगा भव्य समापन, राम वन गमन पथ व पांच पांडव स्थलों से होकर गुजरेगी यात्रा
संतोष चौरसिया की रिपोर्ट
अमरकंटक/शहडोल संभाग
तिरंगा यात्रा 2022 एवं 2023, माता शबरी श्री राम रथ यात्रा 2024 तथा सनातन एकता यात्रा 2025 को मिले भारी जनसमर्थन के बाद अब शहडोल संभाग में एक बार फिर सनातन समाज को एक सूत्र में जोड़ने के उद्देश्य से 15 दिवसीय “सनातन एकता यात्रा” का आयोजन किया जा रहा है। यह यात्रा 19 मार्च से 2 अप्रैल 2026 तक आयोजित होगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
इस विशाल धार्मिक जनजागरण यात्रा का संयोजन जेपी साहू द्वारा किया जा रहा है। उनके नेतृत्व में लगातार सनातन धर्म, संस्कृति और सामाजिक एकता के लिए विभिन्न यात्राएं और कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहे हैं। इसी क्रम में आयोजित होने वाली यह यात्रा राम नवमी एवं हनुमान जयंती के पावन अवसर पर निकाली जा रही है, जिसका उद्देश्य सनातन संस्कृति के प्रति जनजागरण करना और समाज में एकता का संदेश देना है।
आयोजन समिति के अनुसार यह यात्रा राम वन गमन पथ और पांच पांडव स्थलों सहित शहडोल संभाग के कई प्रमुख धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों से होकर गुजरेगी। यात्रा के माध्यम से लोगों को धर्म, संस्कृति और परंपराओं के महत्व से अवगत कराया जाएगा।
यात्रा का शुभारंभ 19 मार्च 2026, गुरुवार को अमरकंटक से होगा। सुबह 8 बजे पालकी पूजन-अर्चन, नर्मदा चुरी भेंट, यात्रा स्वागत एवं नगर भ्रमण के साथ यात्रा प्रारंभ होगी। इसके बाद यात्रा शहडोल, अनूपपुर और उमरिया जिले के विभिन्न गांवों और कस्बों से गुजरते हुए श्रद्धालुओं को सनातन संस्कृति के प्रति जागरूक करेगी।
यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं द्वारा भव्य स्वागत, पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन, धार्मिक कार्यक्रम और जनजागरण सभाएं आयोजित की जाएंगी। यात्रा मार्ग में आने वाले मंदिरों और धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालु दर्शन कर सनातन एकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाएंगे।
आयोजक जेपी साहू ने बताया कि यह यात्रा केवल धार्मिक कार्यक्रम नहीं बल्कि समाज में एकता, सद्भाव और सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करने का अभियान है। उन्होंने शहडोल संभाग के सभी सनातन धर्मावलंबियों से इस यात्रा में शामिल होकर इसे सफल बनाने की अपील की है
15 दिनों तक चलने वाली इस यात्रा का भव्य समापन 2 अप्रैल 2026 को धनपुरी में किया जाएगा। अंतिम दिन 2 अप्रैल को सुबह 9 बजे बरगवां से यात्रा प्रारंभ होकर राम जानकी मंदिर बुढार से होते हुए रेलवे ब्रिज पार करेगी और आजाद चौक से गुजरते हुए धनपुरी के तीर नंबर रेलवे कॉलोनी स्थित हनुमान मंदिर पहुंचेगी, जहां पूजा-अर्चना, चुरी भेंट तथा समापन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा
इस भव्य सनातन एकता यात्रा के संयोजक जेपी साहू हैं, जिनके नेतृत्व में पूरे आयोजन की तैयारियां की जा रही हैं। यात्रा को सफल बनाने में शहडोल, अनूपपुर एवं उमरिया जिले के समस्त सनातनी भक्त मंडल सक्रिय रूप से सहयोग प्रदान कर रहे हैं। आयोजन समिति द्वारा श्रद्धालुओं एवं आम नागरिकों से अधिक जानकारी और सहभागिता के लिए संपर्क नंबर भी जारी किए गए हैं, जिनमें 9754166133, 9753471237, 9617842220, 8770292243, 9589155857 और 7447013846 शामिल हैं। आयोजकों ने क्षेत्र के सभी सनातन धर्मावलंबियों से इस धार्मिक जनजागरण यात्रा में बढ़-चढ़कर भाग लेने और इसे सफल बनाने की अपील की है






