होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य

पटवारियों की हड़ताल पर प्रशासन सख्त: मिथलेश शर्मा, अजय कुमार पंकज, शैलेंद्र द्विवेदी और वर्षा लहरे निलंबित; बोर्ड परीक्षा ड्यूटी प्रभावित न करने के निर्देश

Google News
Follow Us
---Advertisement---

 

 

अनूपपुर। जिले में जारी पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल के बीच प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए चार हल्का पटवारियों को निलंबित कर दिया है। अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) अनूपपुर द्वारा 24 फरवरी 2026 को जारी अलग-अलग आदेशों में हल्का लतार के मिथलेश शर्मा (हल्का नंबर 54), हल्का बरबसपुर के अजय कुमार पंकज (हल्का नंबर 31), हल्का दुलहरा के शैलेंद्र द्विवेदी (हल्का नंबर 19) तथा हल्का कोंसा की वर्षा लहरे (हल्का नंबर 22) के विरुद्ध कार्रवाई की गई है।

 

आदेश में उल्लेख है कि संबंधित पटवारी 9 फरवरी 2026 से अपने मुख्यालय पर अनधिकृत रूप से अनुपस्थित पाए गए। उनके हल्का अंतर्गत ग्रामों में फार्म रजिस्ट्री एवं रबी गिरदावरी कार्यों की प्रगति अत्यंत कम पाई गई, जो कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही एवं स्वेच्छाचारिता को दर्शाता है। इसे म.प्र. सिविल सेवा आचरण नियम 1965 तथा म.प्र. सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के उल्लंघन की श्रेणी में मानते हुए नियम 9 के तहत निलंबन की कार्रवाई की गई है। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) अनूपपुर नियत किया गया है तथा नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।

 

इधर, माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश, भोपाल ने कलेक्टर अनूपपुर को पत्र जारी कर स्पष्ट किया है कि 25 फरवरी 2026 तक बोर्ड परीक्षाओं में कलेक्टर प्रतिनिधि के रूप में ड्यूटी का निर्वहन सुनिश्चित किया जाए, ताकि परीक्षा कार्य में किसी प्रकार का व्यवधान न हो। मंडल परीक्षाएं 7 मार्च 2026 तक आयोजित की जानी हैं। प्रशासनिक सख्ती के बाद जिले में हड़ताल को लेकर स्थिति और गरमा गई है।

Related News

Leave a Comment