पशु तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई: पिकअप वाहन सहित 6 भैंसे जब्त, आरोपी फरार

---Advertisement---

अनूपपुर। जिले के चौकी वेंकटनगर थाना जैतहरी क्षेत्र में पुलिस ने अवैध पशु तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पिकअप वाहन सहित छह भैंसों को जब्त किया है। इस दौरान आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।

जानकारी के अनुसार रात्री गश्त के दौरान वेंकटनगर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम भेलमा निवासी ललन राठौर अपने घर की बाड़ी में सफेद रंग की पिकअप वाहन में भैंसों को ठूंस-ठूंसकर भर रहा है और उन्हें बाहर ले जाकर काटने की तैयारी कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां टॉर्च की रोशनी पड़ते ही एक व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया, जिसे मौजूद लोगों ने ललन राठौर के रूप में पहचान की।

 

पुलिस ने मौके पर खड़ी बोलेरो पिकअप (MP65ZD1715) की जांच की, जिसमें दो भैंसे क्रूरता पूर्वक रस्सी से बंधे हुए थे और चार भैंसे वाहन के पास लोड करने के लिए बंधे मिले। पशुओं के लिए चारा-पानी की कोई व्यवस्था नहीं थी।

पुलिस ने लगभग 3 लाख रुपये मूल्य के छह भैंसे और करीब 7 लाख रुपये की बोलेरो पिकअप जब्त कर कुल 10 लाख रुपये का मशरूका कब्जे में लिया। आरोपी ललन राठौर और वाहन चालक के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 तथा मध्यप्रदेश कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

कार्रवाई थाना प्रभारी जैतहरी निरीक्षक अमर वर्मा के निर्देशन में की गई। टीम में प्रवीण कुमार साहू, सुरेश कुमार अहिरवार, सुजीत सिंह और सोनू पर्ते शामिल रहे। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

April 10, 2026

April 10, 2026

April 10, 2026

April 10, 2026

April 10, 2026

April 10, 2026

Leave a Comment