प्रस्फुटन समितियों व नवांकुर सखी का क्षमता वर्धन प्रशिक्षण आयोजित कोशिश सेवा समिति द्वारा बदरा में एक दिवसीय सेक्टर स्तरीय प्रशिक्षण संपन्न

---Advertisement---

प्रस्फुटन समितियों व नवांकुर सखी का क्षमता वर्धन प्रशिक्षण आयोजित
कोशिश सेवा समिति द्वारा बदरा में एक दिवसीय सेक्टर स्तरीय प्रशिक्षण संपन्न

अनूपपुर। म.प्र. जन अभियान परिषद विकासखंड अनूपपुर के सेक्टर क्रमांक-03 की नवांकुर संस्था कोशिश सेवा समिति कोतमा कॉलरी द्वारा ग्राम पंचायत बदरा में प्रस्फुटन समितियों एवं नवांकुर सखी का एक दिवसीय क्षमता वर्धन प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक चार अलग-अलग सत्रों में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ सरपंच शिवभान सिंह, भाजपा पसान मंडल अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह मिंटू तथा मंडल महामंत्री अजय यादव द्वारा भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं पूजन कर किया गया। संस्था के सचिव जितेंद्र रजक ने प्रशिक्षण की आवश्यकता और उद्देश्य पर प्रकाश डाला।

प्रशिक्षण के दौरान धीरेंद्र सिंह मिंटू ने कहा कि जन अभियान परिषद के माध्यम से प्रस्फुटन समितियों को सशक्त बनाने का यह प्रयास भविष्य में सकारात्मक परिणाम देगा। वहीं सरपंच शिवभान सिंह ने समितियों को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

दूसरे सत्र में दुर्गेश दाहिया ने विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी दी, जबकि जितेंद्र रजक ने प्रस्फुटन योजना, समिति संरचना, कार्यक्रम योजना और दस्तावेजीकरण की विस्तृत जानकारी दी। अंतिम सत्र में नरेंद्र देवांगन ने स्वयंसेवी संस्थाओं के निर्माण और प्रबंधन के विभिन्न पहलुओं पर मार्गदर्शन दिया।

प्रशिक्षण के समापन पर प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम में नवांकुर प्रभारी अमीन अहमद, परामर्शदाता आरती पाव, संस्था सदस्य सुरेश कुमार सहित विभिन्न प्रस्फुटन समितियों के प्रतिनिधि एवं नवांकुर सखियां उपस्थित रहीं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment