ऑपरेशन मुस्कान में कोतवाली अनूपपुर पुलिस को बड़ी सफलता अपहृत 15 वर्षीय नाबालिग बालिका को कर्नाटक से दस्तयाब कर नाबालिग को बहला फुसलाकर साथ भगाकर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

---Advertisement---

ऑपरेशन मुस्कान में कोतवाली अनूपपुर पुलिस को बड़ी सफलता अपहृत 15 वर्षीय नाबालिग बालिका को कर्नाटक से दस्तयाब कर नाबालिग को बहला फुसलाकर साथ भगाकर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान जी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री जगनाथ मरकाम जी एवं एस.डी.ओ.पी. श्री नवीन तिवारी जी के मार्गदर्शन में कोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा 15 वर्षीय नाबालिग बालिका को कर्नाटक राज्य के बीदर जिले से दस्तयाब कर नाबालिग बालिका को बहला फुसलाकर साथ भगाकर दुष्कर्म के आरोपी मोहम्मद दाऊद निवासी हसन नगर, हैदराबाद को गिरफ्तार किया गया है।

दिनांक 09.03.2026 को 15 वर्षीय नाबालिग बालिका के अचानक बिना बताये घर से कहीं चले जाने एवं ना मिलने की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली अनूपपुर में अपराध क्रमांक 145/26 धारा 137(2) बी. एन. एस. पंजीबद्ध किया गया। पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान जी द्वारा उक्त नाबालिक बालिका की दस्तयाबी और सूचना पर 2000 रुपए नगद इनाम का उद्घोषणा आदेश जारी किया गया ।टी आई. कोतवाली अरविन्द जैन के नेतृत्व में सहायक उपनिरीक्षक कमलेश तिवारी , प्रधान आरक्षक महेंद्र सिंह राठौर , आरक्षक दीपक बुंदेला , महिला आरक्षक अंकिता सोनी एवं सायबर सेल अनूपपुर से प्रधान आरक्षक राजेन्द्र अहिरवार एवं आरक्षक पंकज मिश्रा की संयुक्त टीम के द्वारा उक्त नाबालिग बालिका की लगातार प्रयास कर पतासाजी की गई एवं उक्त नाबालिग बालिका को कर्नाटक राज्य के बीदर जिले के घोड़ावाड़ी से आरोपी मोहम्मद दाऊद पिता मोहम्मद सलीम उम्र कारी 32 साल निवासी हसन नगर थाना राजेंद्र नगर हैदराबाद तेलंगाना के कब्जे से दस्तयाब कर नाबालिक बालिका को सुरक्षित परिजनों को सुपुर्द गया। पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान जी पुलिस टीम को पुरुष्कृत किया गया है

इन्स्टाग्राम पर अनजान से दोस्ती और विश्वास करना पड़ा भारी* नाबालिग बालिका से महिला पुलिस अधिकारी द्वारा की गई पूछताछ पर विवेचना में पाया गया कि 15 वर्षीय नाबालिग बालिका का स्मार्ट फोन से इन्स्टाग्राम सोशल मीडिया के द्वारा आरोपी मोहम्मद दाऊद निवासी हैदराबाद से कुछ महीने पूर्व पहचान और दोस्ती हुई थी। जो आरोपी द्वारा नाबालिग बालिका को इन्स्टाग्राम के जरिये लगातार सम्पर्क कर बहला फुसलाया और दिनांक 09.03.2026 को आरोपी ट्रेन से अनूपपुर रेल्वे स्टेशन पहुंचा जहां नाबालिग बालिका रेल्वे स्टेशन अनूपपुर पहुंच गई जहां से आरोपी ने बहला फुसलाकर अपने साथ ले जाकर हैदराबाद एवं कर्नाटक में अपने साथ रखकर शारीरिक दुष्कर्म किया।

पुलिस अधीक्षक अनूपपुर महोदय की अपील
पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती और रहमान जी द्वारा जिले के समस्त नागरिकों से अपील की गई है कि माता, पिता, परिवारजन अपने नाबालिग बच्चों के सोशल मीडिया उपयोग पर सतत निगरानी जरूर रखें तथा इंस्टाग्राम, फेसबुक, व्हाट्सएप और ट्विटर जैसे सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर अनजान व्यक्तियों से संपर्क से बचने के लिए जागरूक करें, जिससे इस प्रकार के अपराधों से बच्चों को सुरक्षित रखा जा सके

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

April 13, 2026

April 13, 2026

April 13, 2026

April 13, 2026

April 12, 2026

April 12, 2026

Leave a Comment