ऑपरेशन मुस्कान के तहत अमरकंटक पुलिस की सफलता, नाबालिग बालिका को सकुशल खोजकर परिजनों को सौंपा

---Advertisement---

 

अमरकंटक थाना पुलिस ने पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत सराहनीय सफलता हासिल करते हुए गुम हुई नाबालिग बालिका को सकुशल दस्तयाब कर उसके परिजनों को सौंप दिया।

 

बालिका के गुम होने की रिपोर्ट 11 सितंबर 2025 को अमरकंटक थाने में दर्ज कराई गई थी। बालिका के नाबालिग होने के कारण मामले में अपराध क्रमांक 152/2025 धारा 137(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर पुलिस द्वारा लगातार तलाश की जा रही थी।

 

लगातार प्रयासों और खोजबीन के बाद पुलिस टीम ने 2 अप्रैल 2026 को अभियान के दौरान बालिका को सकुशल बरामद कर लिया और आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर उसे उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया।

 

यह कार्रवाई मोती उर रहमान, जगन्नाथ मरकाम और नवीन तिवारी के मार्गदर्शन में पी.एस. बघेल के नेतृत्व में पुष्पाकांति यादव, दिव्या खैरवार, पवन तिवारी, कृष्णा सिंह राजावत और रघुराज सिंह की टीम द्वारा की गई।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment