नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान संगठन को मजबूत करने का दिया संदेश

---Advertisement---

 

 

एमसीबी/जनकपुर। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जनकपुर और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोटाडोल के नवनियुक्त पदाधिकारियों के सम्मान में जनकपुर में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत और सम्मान किया।

कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक भरतपुर सोनहत गुलाब कमरो और जिला कांग्रेस कमेटी एमसीबी के उपाध्यक्ष रवि प्रताप सिंह ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को पुष्पमाला पहनाकर तथा गमछा भेंट कर उनका सम्मान किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता और समर्पण से ही संभव है। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि वे कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। नेताओं ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देती रही है और पार्टी के पदाधिकारियों की जिम्मेदारी है कि वे आम जनता की समस्याओं को समझते हुए उनके समाधान के लिये सक्रिय भूमिका निभाएं। इस दौरान कांग्रेस पार्टी द्वारा समय-समय पर जारी निर्देशों और संगठनात्मक नीतियों के पालन पर भी चर्चा की गई साथ ही आगामी राजनीतिक गतिविधियों और संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।

कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जनकपुर के अध्यक्ष अंकुर प्रताप सिंह, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोटाडोल के अध्यक्ष रामू सिंह, किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष उपेंद्र द्विवेदी सहित कांग्रेस पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने संगठन को मजबूत बनाने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

March 13, 2026

March 13, 2026

March 13, 2026

March 13, 2026

March 13, 2026

March 13, 2026

Leave a Comment