नवदायित्वधारियों के सम्मान से गूंजा मनेन्द्रगढ़ कांग्रेस संगठन की मजबूती पर दिया गया जोर

---Advertisement---

 

मनेन्द्रगढ़। शनिवार 28 मार्च को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर मनेन्द्रगढ़ द्वारा नव नियुक्त पदाधिकारियों का भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नवदायित्व प्राप्त साथियों का सम्मान करते हुए उनके सफल और सक्रिय कार्यकाल के लिये शुभकामनाएं दी गईं।

समारोह के दौरान संगठन विस्तार को लेकर गंभीर चर्चा भी हुई। मंडल, पंचायत, बूथ और वार्ड स्तर पर कमेटियों के गठन की रूपरेखा तैयार करने पर जोर दिया गया साथ ही पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को उनके दायित्वों, जिम्मेदारियों और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने के उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक गुलाब कमरो, जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव, वरिष्ठ कांग्रेसी रमेश चंद्र सिंह, इंदिरा सेंगर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष राजेश साहू, कृष्ण मुरारी तिवारी, रफीक मेमन, राजेश सिंह, पूनम सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष सौरव मिश्रा, महिला ब्लॉक अध्यक्ष नीलिमा शामल सहित शोभना वर्मा, बबीता यादव, मोहिनी महतो एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में मौजूद नेताओं ने एकजुट होकर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

March 28, 2026

March 28, 2026

March 28, 2026

March 28, 2026

March 28, 2026

March 28, 2026

Leave a Comment