नल जल योजना के संचालन व संधारण हेतु पंप ऑपरेटरों का प्रशिक्षण सम्पन्न 

---Advertisement---

 

 

अनूपपुर 9 अप्रैल 2026/ विकासखंड पुष्पराजगढ़ के जनपद कार्यालय सभागार में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा पुष्पराजगढ़ जनपद पंचायत के ग्रामों में संचालित नल जल योजनाओं के संचालन एवं संधारण हेतु पंप ऑपरेटरों का प्रशिक्षण एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया।

 

प्रशिक्षण में पंप ऑपरेटरों को योजना संचालन और संधारण संबंधी समस्त जानकारी दी गई। इस दौरान जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सहायक यंत्री, उपयंत्री एवं विकासखंड समन्वयक उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment