अनूपपुर/पेंड्रा रोड। मध्यप्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार रविवार को अमरकंटक में आयोजित आदिवासी समाज के धुर/रंग पंचमी (सृष्टि दिवस) कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पेंड्रा रोड रेलवे स्टेशन पहुंचे। यहां उनके आगमन पर जिला कांग्रेस कमेटी अनूपपुर के अध्यक्ष गुड्डू चौहान के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।
पेंड्रा रोड रेलवे स्टेशन पर बड़ी संख्या में मौजूद कांग्रेसजनों ने गाजे-बाजे और गगनभेदी नारों के साथ पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं मालाएं पहनाकर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का अभिनंदन किया। स्वागत के बाद उनका काफिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ अमरकंटक के लिए रवाना हो गया, जहां वे आदिवासी समाज के पारंपरिक कार्यक्रम में शामिल होंगे।
इस अवसर पर पूर्व विधायक मनोज कुमार अग्रवाल, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष रमेश सिंह, वरिष्ठ कांग्रेस नेता जेपी श्रीवास्तव, आशीष त्रिपाठी, हरिशंकर दुबे (पुल्लू), विनय शुक्ला, निर्भय नारायण राव, नरोत्तमदास अहिरवार, मिथुन राठौर, प्रदीप मांझी, महिला कांग्रेस नेता रेखा राठौर, जनपद पंचायत अध्यक्ष राजीव सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष रजन राठौर, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष मानवेंद्र मिश्रा, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष रफी अहमद, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष सैफ रिजवी, युवा नेता जयप्रकाश पांडेय और अरविंद मिश्रा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में पेंड्रा, गौरेला सहित आसपास क्षेत्रों के कांग्रेस नेता, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस और एनएसयूआई के पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।







