मनेन्द्रगढ़ में स्काउट-गाइड का प्याऊ अभियान शुरू, सेवा में जुटे छात्र-शिक्षक गर्मी से लोगों को मिलेगी राहत, जनसेवा की अनूठी मिसाल

---Advertisement---

मनेन्द्रगढ़। भीषण गर्मी के बीच आमजन को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से भारत स्काउट्स और गाइड्स मनेन्द्रगढ़ जिला संघ द्वारा सराहनीय पहल करते हुए प्याऊ सेवा का शुभारंभ किया गया है। राज्य आयुक्त के निर्देशानुसार 26 मार्च से पूरे प्रदेश में यह अभियान जनसहयोग और व्यापारिक संस्थानों के सहयोग से संचालित किया जा रहा है जिसके तहत जगह-जगह शीतल पेयजल की व्यवस्था की जा रही है।

मनेन्द्रगढ़ में इस सेवा कार्य की शुरुआत जिला संगठन आयुक्त एवं जिला शिक्षा अधिकारी आर.पी. मिरे के मार्गदर्शन में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शिक्षा विभाग परिसर में की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य गर्मी के मौसम में राहगीरों, मजदूरों और आम नागरिकों को स्वच्छ एवं ठंडा पेयजल उपलब्ध कराना है। इस पुनीत कार्य में प्राचार्य अर्चना वैष्णव, व्याख्याता टी. विजय गोपाल राव, राजीव सोनी, दिलीप जायसवाल, संतोषी, संतोष यादव, विकासखंड सचिव जितेन्द्र सिंह, जिला कब प्रशिक्षक राजेंद्र मिश्रा, अजय कुमार सहित स्काउट-गाइड के छात्र-छात्राएं सक्रिय रूप से शामिल हुए। सभी ने मिलकर प्याऊ का संचालन शुरू किया और राहगीरों को गुड़ के साथ शीतल जल पिलाकर सेवा भाव का परिचय दिया।

प्याऊ स्थल पर राहगीरों को ना केवल ठंडा पानी बल्कि गुड़ भी दिया जा रहा है जो शरीर को ऊर्जा प्रदान करने के साथ लू से बचाव में भी सहायक होता है। इस पहल से राहगीरों को काफी राहत मिल रही है और स्थानीय नागरिकों ने इस प्रयास की सराहना की है।

स्काउट-गाइड के सदस्यों ने बताया कि यह सेवा अभियान पूरे गर्मी सीजन तक जारी रहेगा और आवश्यकता अनुसार अन्य स्थानों पर भी प्याऊ शुरू करने की योजना है। यह पहल ना केवल सामाजिक जिम्मेदारी का उदाहरण है बल्कि युवाओं में सेवा, अनुशासन और मानवता के मूल्यों को भी मजबूत करती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

March 26, 2026

March 26, 2026

March 26, 2026

March 26, 2026

March 26, 2026

March 26, 2026

Leave a Comment