मनेन्द्रगढ़ में कांग्रेस का होली मिलन समारोह सम्पन्न। कांग्रेस के होली मिलन समारोह में उत्साह, एकता और भाईचारे का दिया गया संदेश मनेन्द्रगढ़। जिला कांग्रेस कमेटी एमसीबी के

---Advertisement---

 

तत्वावधान में रंगों के पावन पर्व होली के अवसर पर मनेन्द्रगढ़ स्थित सर्कस ग्राउंड के पीछे भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस परिवार के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित होकर आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे के साथ होली का पर्व मनाया। कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। पूरे आयोजन में उत्साह और उमंग का वातावरण रहा तथा सभी ने समाज में प्रेम, एकता और सद्भाव बनाये रखने का संदेश दिया।

 

इस अवसर पर पूर्व विधायक गुलाब कमरो ने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली का त्योहार प्रेम, सद्भाव और आपसी भाईचारे का प्रतीक है। ऐसे आयोजन समाज और संगठन को मजबूत करने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस परिवार हमेशा समाज में एकता, सद्भाव और जनसेवा के संकल्प के साथ कार्य करता रहा है और आगे भी करता रहेगा। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव, जिला पंचायत उपाध्यक्ष राजेश साहू, वरिष्ठ कांग्रेसी रमेश सिंह, श्रीमती इंदिरा सेंगर, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रभा पटेल, जिला महामंत्री शरण सिंह, रफीक मेमन, पूनम सिंह, अनीत दुबे, ध्रुपद चौहान, व्यंकटेश सिंह, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मनेन्द्रगढ़ ग्रामीण के अध्यक्ष रामनरेश पटेल, खड़गवां अध्यक्ष युधिष्ठिर कमरो, ब्लॉक कांग्रेस मनेन्द्रगढ़ शहर अध्यक्ष सौरव मिश्रा सहित अन्य कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

होली मिलन समारोह में सभी ने मिलकर रंगों के इस पावन पर्व का आनंद लिया और संगठन की मजबूती तथा समाज सेवा के संकल्प को दोहराया। कार्यक्रम का समापन आपसी भाईचारे और होली की शुभकामनाओं के साथ हुआ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

March 11, 2026

March 11, 2026

March 11, 2026

March 11, 2026

March 11, 2026

March 11, 2026

Leave a Comment