ब्यूरो रिपोर्ट शैलेंद्र जोशी
मालवा निमाड मे गणगौर पर्व बडी धूमधाम से मनाया जाता है और इसी के चलते धार मे भी गणगौर की धूम मची हुई है मान्यताओं के अनुसार महिलाएं अपने सिर पर माता को नगर भ्रमण तथा जल ग्रहण के लिए ले जाती है साथ ही इस व्रत को कुंवारी कन्याएं उत्तम वर्ग की प्राप्ति के लिए भी करती है और जिले के कई गाँवो मे गणगौर पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है . कुक्षी मे केन्द्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर गणगौर पर्व मे शामिल हुई , वे गणगौर सिर पर उठाकर स्थानीय महिलाओ के साथ गणगौर पर्व मे दिखाई दी , वही इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधी भी उनके साथ मौजूद रहे . केन्द्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने कहा कि गणगौर पर्व मे माता के जवारे से अनुमान लगाया जाता है कि आने वर्ष मे फसले कैसी रहेगी , उन्होने कहा कि लोगो के लिये आने वाला वर्ष खुशहाली भरा हो , साथ ही उन्होने क्षैत्रवासियो को गणगौर पर्व की बधाई दी .


















