मैदानी भ्रमण कर अभियान की मॉनिटरिंग कर रहे अधिकारी
अनूपपुर 20 मार्च 2026/ सर्वाइकल कैंसर महिलाओं को होने वाला दूसरा सबसे मुख्य कैंसर है। यह मुख्यत: ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) संक्रमण के कारण होता है,जिसकी रोकथाम एचपीवी वैक्सीन द्वारा संभव है। सर्वाइकल कैंसर के जोखिम को कम करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय तकनीक सलाहकार समहू की अुनशंसा पर भारत सरकार स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संस्थान नई दिल्ली द्वारा 14 वर्ष से 15 वर्ष 3 माह तक के किशोरी बालिकाओं को एचपीवी वैक्सीनेशन कराए जाने के निर्णय के परिपेक्ष्य मे जिला स्तर पर ͪबैठक का आयोजन किया जाकर लक्षित बालिकाओं को वैक्सीनेशन कराये जाने हेतु कार्ययोजना तैयार किया जाकर लक्षित बालिकाओं को निधारित समय-सीमा मे शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन कराये जाने हेतु कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अर्चना कुमारी के दिशा निर्देशन में टीकाकरण का कार्य किया जा रहा है।
टीकाकरण कार्य में गति लाने के लिए विकास खण्डवार नोडल अधिकारी तैनात किए गए हैं तथा ग्राम पंचायत स्तर पर घर-घर दस्तक देकर लक्षित बालिकाओं को प्रोत्साहित कर टीकाकरण कराने हेतु ग्राम पंचायतो के सचिव, बीएलओ तथा आशा कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई गई है।
14 वर्ष से 15 वर्ष 3 माह तक की किशोरी बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से स्वास्थ्य सुरक्षा कवच प्रदान करने के लिए अभिभावकों से अपील की गई है कि वह लक्षित सभी बालिकाओं को एचपीवी वैक्सीनेशन आवश्यक रूप से कराए।
जिला प्रशासन ने एचपीवी टीकाकरण के राष्ट्रीय कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी अभिभावकों से लक्षित बालिकाओं को एचपीवी टीकाकरण कराने की अपील की गई है।







