कुशमाही में देर रात भीषण आग: घर समेत दो वाहन जलकर खाक, परिवार की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

---Advertisement---

अनूपपुर।

जिले के ग्राम पंचायत कुशमाही में मंगलवार देर रात एक भीषण आग लगने की घटना सामने आई, जिसमें एक मकान सहित दो वाहन जलकर पूरी तरह खाक हो गए। घटना में लाखों रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ, हालांकि परिवार की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया और सभी सदस्य सुरक्षित बाहर निकल आए।

 

जानकारी के अनुसार 24 मार्च की रात लगभग 1 बजे श्याम नारायण तिवारी के घर में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। घर में रखी गृहस्थी का सामान, फर्नीचर और अन्य जरूरी वस्तुएं आग में जलकर राख हो गईं। वहीं घर के बाहर खड़ी दो गाड़ियां भी आग की चपेट में आकर पूरी तरह नष्ट हो गईं।

 

घटना के समय परिवार के सभी सदस्य घर में सो रहे थे। अचानक धुआं और आग की लपटें महसूस होने पर परिवार के लोगों ने तत्परता और समझदारी दिखाते हुए किसी तरह घर से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। उनकी सूझबूझ के कारण एक बड़ा हादसा टल गया।

 

आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया। हालांकि तब तक घर का अधिकांश सामान जल चुका था। इस घटना में करीब 5 से 6 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।

 

घटना की जानकारी प्रशासन को दे दी गई है और मामले की जांच की जा रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित परिवार को जल्द आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए, ताकि वे इस कठिन परिस्थिति से उबर सकें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

April 10, 2026

April 10, 2026

April 10, 2026

April 10, 2026

April 10, 2026

April 10, 2026

Leave a Comment