कोतमा लॉज हादसे के मृतकों को दी जाएगी श्रद्धांजलि जिला कांग्रेस अध्यक्ष गुड्डू चौहान की अपील: शाम 6 बजे गांधी चौक पहुंचे नागरिक और पत्रकार

---Advertisement---

कोतमा लॉज हादसे के मृतकों को दी जाएगी श्रद्धांजलि
जिला कांग्रेस अध्यक्ष गुड्डू चौहान की अपील: शाम 6 बजे गांधी चौक पहुंचे नागरिक और पत्रकार

कोतमा। 4 अप्रैल को कोतमा बस स्टैंड के पास हुई दर्दनाक लॉज/इमारत गिरने की घटना में जान गंवाने वाले मृतकों को श्रद्धांजलि देने के लिए आज शाम 6 बजे गांधी चौक कोतमा में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में हादसे में मृत हुए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की जाएगी।

इस संबंध में जिला कांग्रेस कमेटी अनूपपुर के अध्यक्ष गुड्डू चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्यक्रम न केवल मृतकों की स्मृति में श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए आयोजित किया जा रहा है, बल्कि इस दुखद घटना के लिए जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही तय करने और प्रशासनिक लापरवाही जैसे गंभीर विषयों पर चर्चा करने के उद्देश्य से भी आयोजित किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि इस तरह की घटना बेहद दुखद और चिंताजनक है, जिसमें कई परिवारों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है और कई लोग घायल हुए हैं। ऐसे में समाज के सभी वर्गों को एकजुट होकर पीड़ित परिवारों के साथ संवेदना व्यक्त करनी चाहिए। साथ ही प्रशासनिक व्यवस्थाओं की समीक्षा कर भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाने चाहिए।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष गुड्डू चौहान ने जिले के सभी सम्माननीय पत्रकारों, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शाम 6 बजे गांधी चौक कोतमा पहुंचकर श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल हों और पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करें।

उन्होंने कहा कि इस अवसर पर हादसे से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करते हुए दोषियों पर जिम्मेदारी तय करने की मांग भी प्रमुखता से उठाई जाएगी, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment