कोतमा की सोनाली मिश्रा का राष्ट्रीय मंच पर कमाल महिला शतरंज प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन

---Advertisement---

 

कोतमा। नगर की प्रतिभाशाली छात्रा सोनाली मिश्रा ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का परचम लहराते हुए शतरंज प्रतियोगिता के लिए चयनित होकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सोनाली, शासकीय तुलसी महाविद्यालय अनूपपुर की छात्रा हैं और उन्होंने अपनी मेहनत व उत्कृष्ट प्रदर्शन के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है

 

जानकारी के अनुसार, उनका चयन राजस्थान स्थित महात्मा ज्योति राव फुले विश्वविद्यालय में 23 फरवरी 2026 से 27 फरवरी 2026 तक आयोजित होने वाली राष्ट्रीय महिला शतरंज प्रतियोगिता के लिए हुआ है। इस प्रतियोगिता में देशभर की प्रतिभागी छात्राएं भाग लेंगी, जहां सीमा अपने कौशल का प्रदर्शन करेंगी

 

सोनाली की इस उपलब्धि से महाविद्यालय परिवार और नगरवासियों में हर्ष का वातावरण है। प्राचार्य एवं प्राध्यापकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं क्षेत्र के खेल प्रेमियों ने भी इसे कोतमा के लिए गर्व का क्षण बताया है

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

March 13, 2026

March 13, 2026

March 13, 2026

March 13, 2026

March 13, 2026

March 13, 2026

Leave a Comment