अनूपपुर,19 मार्च 2026/ राज्य शासन द्वारा 19 मार्च से 30 जून 2026 तक संचालित होने वाले जल गंगा संवर्धन अभियान-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद पंचायत कोतमा के ग्राम पंचायत बेलगांव के कनई नदी में श्रमदान- साफ सफाई का कार्य जनपद अध्यक्ष श्री जीवन सिंह धुर्वे के नेतृत्व में किया गया इस अवसर पर श्री जेठू सिंह, ग्राम पंचायत बेलगांव की सरपंच सुश्री हेमलता सिंह, एपीओ श्री रावेंद्र आर्या शाहिद आसपास के ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधि एवं शासकीय सेवको, ग्रामीणों द्वारा जन सहभागिता से साफ सफाई का कार्य किया गया।
*जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित हुए जल संरक्षण संवर्धन के कार्यक्रम*
राज्य शासन द्वारा दिए गए निर्देश के परिपालन व कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली एवं जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अर्चना कुमारी के मार्गदर्शन में अनूपपुर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत जल संरक्षण और संवर्धन के कार्यक्रम जिले के विभिन्न जनपद क्षेत्र के ग्राम पंचायतो में आयोजित किए गए।
अभियान के अंतर्गत 19 मार्च से 30 जून 2026 तक जल संरक्षण संवर्धन, जागरूकता, जल स्रोतों के पुनर्जीवन, वर्षा जल संचयन के लिए नागरिकों को प्रोत्साहन व सामुदायिक सहभागिता के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।







