कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ सात दिवसीय श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ, श्रद्धालु ले रहे कथा का आनंद
कोयलांचल समाचार के लिए रिपोर्टर समर बहादुर सिंह, राजनगर से
राजनगर। राजनगर आरओ उप क्षेत्र में कार्यरत सब इंजीनियर मनीष कुमार चौहान द्वारा जेपी नगर कॉलोनी में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम की शुरुआत विधि-विधान के साथ निकाली गई भव्य कलश यात्रा से हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
कलश स्थापना के पश्चात प्रतिदिन पंडित देवेंद्र कृष्ण शास्त्री द्वारा संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का वाचन किया जा रहा है। कथा के दौरान भगवान की लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो रहे हैं।
आयोजन में प्रमुख श्रोता के रूप में श्रीमती लीलावती देवी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होकर श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ का श्रवण कर रहे हैं। पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है और श्रद्धालु प्रतिदिन कथा का आनंद ले रहे हैं।







