खैरहा ग्राम में श्रीमद् भागवत कथा में उमड़ा भक्तों का सैलाब, डॉ. कृष्णेन्द्र प्रपन्नाचार्य जी महाराज ने सुनाई अमृतमयी कथा

---Advertisement---

खैरहा ग्राम में श्रीमद् भागवत कथा में उमड़ा भक्तों का सैलाब, डॉ. कृष्णेन्द्र प्रपन्नाचार्य जी महाराज ने सुनाई अमृतमयी कथा

जिले के ग्राम खैरहा में 4 अप्रैल से 11 अप्रैल 2026 तक आयोजित संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कथा के दौरान पूरे गांव में भक्ति का माहौल देखने को मिला और ऐसा प्रतीत हुआ मानो पूरा खैरहा ग्राम श्रीकृष्ण भक्ति में डूब गया हो।

इस धार्मिक आयोजन में कथा व्यास डॉ. कृष्णेन्द्र प्रपन्नाचार्य जी महाराज (बिरसिंहपुर, जिला सतना) ने श्रीमद् भागवत की अमृतमयी कथा का रसपान कराया। कथा के दौरान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का प्रसंग आते ही श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर भजन-कीर्तन और जयकारों से पूरा पंडाल गूंज उठा तथा बड़ी संख्या में भक्तजन उपस्थित रहे।

इस पुण्य आयोजन के प्रमुख आयोजक दीपक शर्मा (एडवोकेट), पूर्व जिला महामंत्री भाजपा बुढार, राजेश शर्मा, अजय शर्मा, नरेंद्र शर्मा, शिवनारायण शर्मा, चंद्रशेखर शर्मा एवं समस्त शर्मा परिवार रहे, जिनके सहयोग से यह भव्य धार्मिक कार्यक्रम संपन्न हुआ।

कथा के माध्यम से श्रद्धालुओं को धर्म, भक्ति और सदाचार का संदेश दिया गया। आयोजन के दौरान आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु खैरहा पहुंचकर कथा श्रवण का लाभ उठाते रहे, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment