केंद्रीय राज्य मंत्री एवं सांसद द्वारा प्रदेश में सर्वाधिक 162 नवीन आंगनबाड़ी स्वीकृत
ब्यूरो रिपोर्ट शैलेंद्र जोशी
धार केंद्रीय केंद्रीय राज्य मंत्री महिला एवं बाल विकास एवं लोकप्रिय श्रीमती सावित्री ठाकुर के अथक प्रयासों से आदिवासी अंचल के लिए सर्वाधिक 162 नवीन आंगनवाड़ियां स्वीकृत की गई क्योंकि संसद आदिवासी अंचल के गांव से भली-भांति परिचित थे उन्होंने कच्चे मकानो में लगाती हुई आंगनबाड़ियों को देखा है अतः काफी लंबे अरसे से यह मांग जिले में बनी हुई थी कि आदिवासी अंचल के बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए नवीन आंगनबाड़ियों का होना बहुत जरूरी है जिससे कि मध्यान भोजन की व्यवस्था भी सुचारू रूप से चल सके आंगनबाड़ियों के प्रति बच्चों का आकर्षण बड़े नवीन आंगनबाड़ियों के बनने से अब आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को इस बात से भी मुक्ति मिलेगी की बारिश के समय कच्चे मकान में लगने वाली आंगनबाड़ियों मैं टपकती छत रिसता पानी गली दीवारें इससे बच्चे तथा कार्यकर्ताओं को मुक्ति मिलेगी सांसद ने तो अपने कर्तव्य को पूर्ण निष्ठा के साथ पूर्ण किया है पर इसमें सबसे बड़ा चुनौती पूर्ण कार्य यह है कि ग्रामीण क्षेत्र की अधिकांश पंचायत में शासकीय जमीन का अभाव है यदि शासकीय जमीन कहीं पर है भी तो वह गांव से एक या दो किलोमीटर दूर है कई पंचायत में दबंगों ने शासकीय जमीन पर अतिक्रमण कर रखा है ऐसे में प्रशासन के लिए दबंग से शासकीय जमीन को खाली करा कर आंगनबाड़ी निर्माण करवाना भी एक चुनौती होगा















