जमुना कोतमा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लतार के केंद्राध्यक्ष पी.जे. प्रजापति ने थाना भालूमाड़ा प्रभारी विपुल शुक्ला लिखित शिकायत देकर आरोप लगाया है कि परीक्षा में अनुचित लाभ दिलाने का प्रस्ताव ठुकराने पर उन्हें घर में घुसकर धमकियां दी गईं और झूठे आरोप लगाने की चेतावनी दी गई प्रजापति वार्षिक परीक्षा 2026 में कक्षा 5वीं एवं 8वीं के परीक्षा केंद्राध्यक्ष नियुक्त थे
शिकायत के अनुसार 19 फरवरी 2026 को नंदिनी पाठक के पिता सोमेश्वर नारायण पाठक उनके निवास पहुंचे और कथित रूप से कहा कि उनकी बेटी को जिले में प्रथम स्थान दिलाना है, जिसके लिए “जितना पैसा लगेगा” देने को तैयार हैं केंद्राध्यक्ष ने स्पष्ट रूप से इस प्रस्ताव से इनकार कर दिया आरोप है कि 20 फरवरी की रात लगभग 7:30 बजे संबंधित व्यक्ति दोबारा घर पहुंचे और नकल कराने का आरोप लगाते हुए उच्च अधिकारियों तक शिकायत करने की धमकी दी
इसके बाद 21 फरवरी को दोपहर करीब 1:30 बजे परीक्षा केंद्र पहुंचकर फिर दबाव बनाने और शिकायत करने की चेतावनी दी गई केंद्राध्यक्ष ने कहा कि घटना से वे मानसिक रूप से आहत और भयभीत हैं उन्होंने संबंधित के विरुद्ध उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है शिकायत की प्रतिलिपि सहायक आयुक्त, जिला शिक्षा अधिकारी और अन्य विभागीय अधिकारियों को भी प्रेषित की गई है
इनका कहना है
मुझे नकल करने का दबाव बनाया जा रहा है और जब मैं नकल करने से मना किया तो मुझे जान से मारने की धमकी और झूठे मुकदमे में फंसा देने की धमकी दी जा रही है जिला प्रशासन से न्याय की मांग करता हूं
के के प्रजापति केंद्र केंद्र अध्यक्ष अध्यक्ष लतार शासकीय हाई सेकेंडरी स्कूल
इनका कहना है
मामले की जांच चल रही है इसमें केंद्र अध्यक्ष का बयान लिया गया है और कोई स्कूल के बाहर वीडियो बनाकर वायरल करने से कुछ नहीं होता है कि केंद्र अध्यक्ष का कहना है कि वहां कोई नकल नहीं हो रही है जांच कर उचित कानूनी कार्यवाही की जाएगी
विपुल शुक्ला थाना प्रभारी भालूमाडा
















