जन अभियान परिषद अंतर्गत ग्राम थानगांव में प्रस्फुटन समितियों का प्रशिक्षण सम्पन्न

---Advertisement---

 

अनूपपुर 12 मार्च 2026/ जन अभियान परिषद अंतर्गत ग्राम पंचायत थानगांव के पंचायत भवन में ग्राम स्तर पर कार्यरत समितियों के सदस्यों की कार्यक्षमता बढ़ाने, ग्राम विकास में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने तथा परिषद की योजनाओं की जानकारी देने के उद्देश्य से प्रस्फुटन समितियों का क्षमतावर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन सारथी पर्यावरण संरक्षण एवं जनकल्याण संस्था द्वारा किया गया।

 

प्रशिक्षण के दौरान जनभागीदारी, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, सामाजिक समरसता और जनकल्याण से जुड़े विषयों पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया गया। कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में परिषद की योजनाओं को प्रभावी रूप से लागू करने एवं ग्राम विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

 

इस अवसर पर जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री उमेश पाण्डेय, विकासखंड समन्वयक श्री सरीमन साकेत, परामर्शदाता श्रीमति सरिता गौतम, नवांकुर अध्यक्ष श्री निखिल कुमार सहित प्रस्फुटन समिति के सदस्य एवं नवांकुर सखियां उपस्थित रहीं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment