जल गंगा संवर्धन अभियान को गति देने सेक्टर 4 व 5 की बैठक सम्पन्न, कार्ययोजना पर हुआ मंथन
जमुना कोतमा जन अभियान परिषद के नेतृत्व में विकासखंड अनूपपुर के ग्राम पंचायत बरतराई में सेक्टर क्रमांक 4 एवं 5 की संयुक्त सेक्टर स्तरीय बैठक आयोजित की गई बैठक में नवांकुर संस्था पसान एवं अभिनव समाज सेवी संस्था की सक्रिय भागीदारी रही। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जल गंगा संवर्धन अभियान (द्वितीय चरण) के अंतर्गत आगामी कार्ययोजना तैयार करना और जमीनी स्तर पर गतिविधियों को तेज करना रहा
बैठक के दौरान उपस्थित प्रतिनिधियों को अभियान के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें अधिक सक्रियता से कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया जिन समितियों के सूचना बोर्ड अभी तक नहीं बनाए गए हैं, उन्हें शीघ्र तैयार कराने के निर्देश दिए गए, ताकि योजनाओं की पारदर्शिता और जनभागीदारी सुनिश्चित हो सके
कार्यक्रम में बाल कल्याण समिति के सदस्य मुकेश कुमार गौतम द्वारा पास्को एक्ट, बच्चों के अधिकारों से संबंधित विभिन्न योजनाओं तथा स्पांसरशिप योजना की विस्तृत जानकारी दी गई। परामर्शदाता शिवानी सिंह ने भी बच्चों के संरक्षण और अधिकारों को लेकर महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रकाश डाला
इस अवसर पर नवांकुर संस्था के प्रतिनिधि, प्रस्फुटन समिति सदस्य कृष्णा देवी तथा CMCLDP के विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता रही बैठक में सभी ने मिलकर जल संरक्षण एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया

















