जिले की शान बनीं दर्शना सिंह भाजपा जिलाध्यक्ष चंपा देवी पावले ने दी बधाई

---Advertisement---

 

मनेन्द्रगढ़। एमसीबी जिले के जनकपुर की बेटी कुमारी दर्शना सिंह ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की प्रतिष्ठित परीक्षा में 383वीं रैंक प्राप्त कर भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के लिये चयनित होकर जिले का नाम गौरवान्वित किया है। उनकी इस सफलता से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है और उन्हें लगातार बधाइयाँ दी जा रही हैं।

दर्शना सिंह नगर पंचायत जनकपुर के निवासी अरुण सिंह और नगर पंचायत जनकपुर की पार्षद श्रीमती सीमा सिंह की सुपुत्री हैं। उनकी इस उपलब्धि से ना केवल उनका परिवार बल्कि पूरा जनकपुर क्षेत्र और एमसीबी जिला गौरवान्वित महसूस कर रहा है। स्थानीय लोगों ने भी इसे जिले की बेटियों के लिये प्रेरणादायक उपलब्धि बताया है।

इसी क्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती चंपा देवी पावले जनकपुर पहुंचीं और दर्शना सिंह से मुलाकात कर उन्हें बधाई दी। उन्होंने दर्शना सिंह को आशीर्वाद देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि दर्शना सिंह ने अपनी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के बल पर यह सफलता हासिल कर जिले की बेटियों के लिये एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है। श्रीमती पावले ने दर्शना सिंह के माता-पिता अरुण सिंह और सीमा सिंह को भी बधाई देते हुए कहा कि माता-पिता के मार्गदर्शन, संस्कार और सहयोग से ही बच्चे बड़ी उपलब्धियां हासिल करते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि दर्शना सिंह भारतीय पुलिस सेवा में रहते हुए ईमानदारी और समर्पण के साथ देश सेवा करेंगी तथा भविष्य में भी जिले का नाम रोशन करेंगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment