जिला रिसोर्स पर्सन पद हेतु आवेदन 10 से 30 अप्रैल तक आमंत्रित 

---Advertisement---

 

अनूपपुर 31 मार्च 2026/ आत्मनिर्भर भारत अभियान अंतर्गत संचालित प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना के दिशानिर्देशानुसार जिला एवं विकासखण्ड स्तर पर उद्यमियों/हितग्राहियों को हैण्ड होल्डिंग सहायता उपलब्ध कराने हेतु जिला रिसोर्स पर्सन का चयन किया जाना है। जिला रिसोर्स पर्सन पद हेतु खाद्य प्रसंस्करण इकाई की विस्तृत परियोजना प्रस्ताव तैयार करने में सक्षम, किसी भी संकाय में राष्ट्रीय/अंतर्राष्ट्रीय विश्वविद्यालय/संस्थान से स्नातक डिग्रीधारी अभ्यर्थी पात्र होंगे। न्यूनतम आयु 18 वर्ष से अधिक एवं अधिकतम आयु निर्धारित नही है। आवेदन 10 से 30 अप्रैल 2026 तक जमा किए जा सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन के कक्ष क्र.-58 में सहायक संचालक उद्यान कार्यालय से अधिक जानकारी हेतु तथा आफलाईन आवेदन प्रारूप प्राप्त करने के लिए सम्पर्क कर सकते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment