संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं के समर्पण से होती है सुनिश्चित – जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम
अनुशासन समर्पण और सेवा यही भाजपा कार्यकर्ताओं की पहचान – जिला प्रभारी संजय साहू
अनूपपुर । भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम जिला प्रभारी संजय साहू जिले के सभी मंडलों में आयोजित हो रहे पंडित दीनदयाल प्रशिक्षण वर्ग महाभियान 2026 को सफल बनाने के लिए जिले के भाजपा मंडल वेंकटनगर, जैतहरी, फुनगा, अनूपपुर ग्रामीण चचाई का प्रशिक्षण वर्ग मे शामिल होकर कार्यकर्ताओं का ऊर्जा बढ़ाया l
दीनदयाल प्राशिक्षण वर्ग अभियान’ 2026 का शुभारंभ भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक सशक्तिकरण एवं कार्यकर्ता विकास के उद्देश्य से दीनदयाल उपाध्याय जी के विचारों से प्रेरित “दीनदयाल प्राशिक्षण अभियान” फुनगा मंडल में प्रथम दिवस संपन्न ।
अनूपपुर भाजपा के विभिन्न मंडलों में इस महत्वपूर्ण प्रशिक्षण वर्ग का सफल आयोजन किया गया । इस प्राशिक्षण का मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा,संगठनात्मक संरचना, कार्यपद्धति एवं जनसेवा के मूल सिद्धांतों से अवगत कराना है। कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को एकात्म मानववाद,अंत्योदय की भावना तथा समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सेवा पहुंचाने के संकल्प के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
जिलाध्यक्ष हीरा सिंह श्याम ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रशिक्षण वर्ग हमें केवल जानकारी ही नहीं देता, बल्कि एक जागरुक, अनुशासित और समर्पित कार्यकर्ता बनने की प्रेरणा भी प्रदान करता है। हम सभी कार्यकर्ताओं को मिलकर संगठन को और अधिक सशक्त बनाएं और राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।
जिला प्रभारी संजय साहू ने कहा अनुशासन समर्पण और सेवा त्याग और तपस्या ही भाजपा कार्यकर्ता की पहचान है जो पार्टी की विचारधारा ने प्रशिक्षण वर्ग के माध्यम से उन्हें अच्छे निष्ठावान कार्यकर्ताओं को संगठन विस्तार के लिए प्रशिक्षित किया है।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष हीरासिंह श्याम, जिला प्रभारी एवं पूर्व जिला अध्यक्ष बृजेश गौतम, पूर्व जिला अध्यक्ष रामदास पूरी, पूर्व जिला अध्यक्ष आधाराम वैश्य, फुनगा मण्डल प्रभारी रामअवध सिंह, वाशु जगवानी भाजपा के वरिष्ठ वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को बताया कि कैसे संगठन की मजबूती ही राष्ट्र निर्माण की नींव है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को समाज के बीच सक्रिय भूमिका निभाने, जनसमस्याओं के समाधान में योगदान देने तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर जिला मंत्री श्रीमती दुर्गावती पटेल, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती रश्मि खरे, अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला अध्यक्ष अमोल सिंह, मण्डल पदाधिकारीएवं बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहभागिता करते हुए संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत किया।
जिससे संगठन का हर कार्यकर्ता सशक्त, जागरूक और समाज सेवा के लिए पूर्णतः तैयार हो सके।












