मनेन्द्रगढ़। शिक्षा और प्रतिभा के क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्टता की मिसाल कायम करते हुए दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल मनेन्द्रगढ़ ने एक बार फिर अपना परचम लहराया है। हाल ही में आयोजित इंटरनेशनल गणित ओलंपियाड प्रतियोगिता में विद्यालय के 116 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया जिनमें से 25 मेधावी छात्रों ने स्वर्ण पदक हासिल कर विद्यालय को गौरवान्वित किया।
स्वर्ण पदक विजेताओं में समर्थ द्विवेदी, अक्षिका केशरवानी, वंशिका साहू, शिवांश पंडित, आयांतिका सिंह, मोहम्मद नुमान, रिशान सर्राफ, जयराज सर्राफ, पूर्विका गुप्ता, आरव, रिधम अग्रवाल, अरनव सेन, काश्वी अग्रवाल, आराध्या यादव, रेयांश पोद्दार, अर्पित पटेल, श्रव्या साहू, कवित्त गुप्ता, कनिष्का सर्राफ, अंतरा थावरानी, आरना अग्रवाल, मोहम्मद अब्दुल्ला, शानवी केशरवानी, कृष्णा गुप्ता एवं अर्चित दुजानिया शामिल हैं।
इस उल्लेखनीय उपलब्धि ने ना केवल विद्यार्थियों के आत्मविश्वास को नई ऊँचाइयाँ दी हैं बल्कि विद्यालय की उच्च स्तरीय शिक्षण प्रणाली और गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन को भी प्रमाणित किया है। कठिन गणितीय समस्याओं को सरल और तार्किक ढंग से हल कर छात्रों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया है।
विद्यालय के प्राचार्य डॉ. बसंत कुमार तिवारी ने इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग का संयुक्त परिणाम है। उन्होंने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिये प्रेरित किया।
संस्था की निदेशिका श्रीमती पूनम सिंह ने भी विद्यार्थियों की सराहना करते हुए कहा कि यह सफलता उनकी लगन, निरंतर अभ्यास और गणित के प्रति गहरी रुचि का परिणाम है। उन्होंने कहा कि सही दिशा और दृढ़ संकल्प के साथ कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। विद्यालय परिसर में इस उपलब्धि का हर्षोल्लास के साथ स्वागत किया गया। विशेष प्रातः सभा में सभी विजेता विद्यार्थियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया जिससे पूरे वातावरण में गर्व और उत्साह का माहौल रहा। निश्चित ही यह सफलता विद्यालय के गौरवशाली इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय के रूप में दर्ज होगी और आने वाले समय में अन्य विद्यार्थियों के लिये प्रेरणा का स्रोत बनेगी।















