अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

जल गंगा संवर्धन अभियान जल संरक्षण संवर्धन की दिशा में महत्वपूर्ण पहल

WhatsApp Group Join Now

जल गंगा संवर्धन अभियान जल संरक्षण संवर्धन की दिशा में महत्वपूर्ण पहल

अनूपपुर 25 अप्रैल 2025/ जिले में जल संरक्षण और संवर्धन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए ‘‘जल गंगा संवर्धन अभियान’’ के अंतर्गत नदी एवं सरोवरों का जीर्णाेद्धार कार्य तेजी से जारी है। इस अभियान का संचालन कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में किया जा रहा है।

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जिले की प्राकृतिक जलस्त्रोतों को पुनर्जीवित करना, जलस्तर को सुधारना तथा पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखना है। कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने अभियान को जनभागीदारी से जोड़ते हुए समाज के विभिन्न वर्गों को इससे जोड़ने की पहल की है। प्रशासनिक अमला, स्वयंसेवी संगठन, ग्रामीणजन तथा विद्यालयों के छात्र-छात्राएं इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभा रहे हैं।

इसी कड़ी में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अमरकंटक स्थित कपिल सरोवर के दक्षिणी तट पर जलकुंभी की सफाई का कार्य किया गया। अमरकंटक जो कि नर्मदा, सोन और जोहिला नदियों का उद्गम स्थल है, धार्मिक और पर्यावरणीय दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान है। यहाँ की जलधाराओं की स्वच्छता बनाए रखना अभियान का मुख्य उद्देश्य है।

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment