ग्रेजुएशन समारोह में बच्चों को दिए विद्यारंभ प्रमाण पत्र, अभिभावकों को दी प्रारंभिक शिक्षा की जानकारी

---Advertisement---

 

कोयलांचल समाचार के लिए सुमित शर्मा की रिपोर्ट

 

राजनगर/डोला।

डोला सेक्टर अंतर्गत विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में मंगलवार को ग्रेजुएशन समारोह एवं विद्यारंभ प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम जिला कार्यक्रम अधिकारी विनोद परस्ते एवं परियोजना अधिकारी सीमा गाजू के मार्गदर्शन में तथा सेक्टर पर्यवेक्षक सीमा सिंह के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

 

कार्यक्रम का उद्देश्य आंगनबाड़ी केंद्रों की भूमिका और बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा के महत्व के प्रति अभिभावकों को जागरूक करना था। इस अवसर पर बताया गया कि आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को स्कूल पूर्व शिक्षा (प्री-स्कूल एजुकेशन) दी जाती है, जिससे उन्हें विद्यालय में प्रवेश के समय पढ़ाई में किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े।

 

कार्यक्रम के दौरान 6 वर्ष पूर्ण कर चुके बच्चों को विद्यारंभ प्रमाण पत्र प्रदान किए गए, जिससे उनके औपचारिक शिक्षा की शुरुआत सुनिश्चित हो सके।

 

इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, अभिभावक तथा स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल को बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment